2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- दुर्घटना से बचाव के लिए जिम्मेदारों ने दिया यह सुझाव, जिसे सुनकर

29 वें सडक सुरक्षा सप्ताह का आगाज, 30 तक चलेगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 23 Apr 2018, 11:05 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

यातायात नियमों को लेकर जागरुकता लाने के लिए होंगे विविध आयोजन
जैसलमेर. जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए 23 अप्रेल को गड़ीसर चौराहा पर 29वें सडक़ सुरक्षा सप्ताह का आगाज किया गया कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने सडक़ सुरक्षा सप्ताह के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आम नागरिक को यातायात नियमों के बारे में जागरुक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सडक़ सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन कर आमजन को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए तेजगति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों, ओवरलोडिग वाहनों और यातायात नियमों को तोडऩे वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके साथ-साथ वाहनों की जांच भी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक यादव ने इस दौरान सडक़ सुरक्षा सप्ताह से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, जैसाणा सडक़ सुरक्षा समिति के सचिव कमल ओझा, शहर कोतवाल देवरावरसिंह, यातायात शाखा प्रभारी आवड़दान, जैसाणा सडक़ सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष कंवराजसिंह चौहान व चंद्रप्रकाश सारदा, अरुण पुरोहित, हरीश धनदेव आदि मौजूद थे।

एसपी ने ये दिए सुझाव
-यातायात नियमों की पालना करें और पुलिस की ओर से बनाए गए नियमों का पालन करें ।
-दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करें।
-वाहन तेजगति से न चलाएं, शराब पीकर न चलाएं और वाहन चलाते वक्त मोबाइल का उपयोग न करें