
रामदेवरा(जैसलमेर). पुलिस की ओर से चलाए जा रहे जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत थानाधिकारी देवीसिंह ने क्षेत्र के एकां गांव में ग्रामीणों की बैठक ली। थानाधिकारी ने ग्रामीणों को जनसहभागिता कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, गंभीर सूचना आने पर उसे आगे नहीं भेजने, उसकी पुष्टि करने, अफवाह फैलने पर पुलिस को सूचना देने, अज्ञात फोन आने पर बैंक खातों से संबंधित सूचनाएं नहीं देने, क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति व वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। बैठक में थानाधिकारी ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, कार चलाते समय सीट बैल्ट लगाने की बात कही। इस दौरान मुख्य आरक्षक धन्नाराम विश्रोई, ओमप्रकाश, प्रेमसिंह, भंवरसिंह, हाथीसिंह, स्वरूपसिंह, उम्मेदसिंह भाटी, गनीखां, दलपत माली, मेहताबसिंह, दमाराम, डूंगरसिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।