जैसलमेर

Rajasthan Polls Live: वोटिंग के दौरान विवाद, मतदान केन्द्र का गेट बंद करवाया, एसडीएम ने बुलाया अतिरिक्त पुलिस जाब्ता

Rajasthan Polls Live: हालात बिगड़ता देख एसडीएम ने अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाया...
less than 1 minute read
Dec 07, 2018
Protest

जैसलमेर। जैसलमेर के पोकरण में मतदान केंद्र का गेट बंद करवाने पर विवाद हो गया। विवाद बालिका उचच माध्यमिक विद्यालय में हुआ जहां वोटिंग चल रही थी। यहां दो 2 गेट होने पर एसडीएम ने एक गेट को बंद करवा दिया। इससे वहां वोट डालने वाले लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। हालात बिगड़ता देख एसडीएम ने अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाया।


वहीं इधर...
हनुमानगढ़। राजस्थान में शुक्रवार को लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। जहां पूरा प्रदेश मतदान कर राजस्थान के भाग्य का फैसला करने में लगा है वहीं हनुमानगढ़ में नोहर के जसाना गांव में एक साल पूर्व हुए पवन व्यास हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। यहां गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। गांव के नाराज लोगों ने अब तक एक भी वोट नहीं डाला गया है।

Updated on:
07 Dec 2018 11:22 am
Published on:
07 Dec 2018 10:39 am