4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Live: सेक्टर प्रभारी के घर पर मिली ईवीएम से भरी जीप, हंगामा

Rajasthan Election 2018 Live: महिला सेक्टर प्रभारी को रिजर्व ईवीएम व गाड़ी दे रखी है...
2 min read
Google source verification

पाली

image

Dinesh Saini

Dec 07, 2018

Rajasthan Election 2018 Live

पाली। शहर के आदर्श नगर स्थित महिला सेक्टर प्रभारी (चुनाव ड्यूटी) के घर के बाहर ईवीएम मशीन से भरी जीप मिलने से हंगामा मच गया। (Rajasthan Election 2018) सूचना पर पुलिस व रिटर्निंग अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी EVM सुरक्षित व लॉक मिली है, इसकी जांच जारी है। महिला अधिकारी से जवाब मांगा गया है।

दोपहर में रिजर्व इवीएम के लिए सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए। महिला सेक्टर प्रभारी को रिजर्व ईवीएम व गाड़ी दे रखी है। महिला प्रभारी यह ईवीएम से भरी जीप लेकर अपने आदर्श नगर स्थित मकान पर चली गई। इस दौरान एक निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लग गई। वे बड़ी संख्या में मकान के बाहर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जीप व ईवीएम मशीनें अपने कब्जे में ले लीं। इस बीच कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। इधर, महिला अधिकारी का कहना है कि वह फील्ड में जाते समय टॉयलेट के लिए घर पर आई थी। सभी ईवीएम लॉक व सुरक्षित मिली हैं।

जहाजपुर
मतगणना से पहले डाक मत वायरल, आरओ को शिकायत
जहाजपुर। भारतीय सेना के जवान को जारी डाक मतपत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के अभिकर्ता ने रिटर्निंग अधिकारी को शिकायत की है। अभिकर्ता रामकुंवार मीणा ने शिकायत में बताया कि मतदान सात दिसम्बर को होगा और मतगणना 11 नवम्बर को होगी, लेकिन भारतीय सेना के एक जवान को आवंटित पोस्टल मत को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर 26 नवम्बर को वायरल कर उसे शेयर किया।

READ MORE: Rajasthan Election Live Update

रिटर्निंग अधिकारी अनिता धत्तरवाल का कहना है कि शिकायतकर्ता ने डाक मतपत्र की प्रति दी है। उसकी विशेषज्ञ से तकनीकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

जांच करवा रहे हैं
- सभी ईवीएम सुरक्षित है। महिला अधिकारी की कोई गलत मंशा से जीप घर पर ले जाना सामने नहीं आया है। फिर भी मामले की जांच करवाई जा रही है।
सुधीर कुमार शर्मा, डीईओ, पाली