4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Assembly Election 2018 LIVE: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न, अब परिणाम का इंतजार

Rajasthan Assembly Election 2018 LIVE: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न, अब परिणाम का इंतजार
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Dec 07, 2018

election

जयपुर।

राजस्थान में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे संपन्न हो गया। अब परिणाम का इंतजार है। मतगणना 11 नवंबर को होगी। प्रदेश की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ।

राज्य विधानसभा चुनाव का ऐसे बढ़ता गया वोटिंग प्रतिशत...

प्रात: 9 बजे - 6.44 फीसदी
प्रात: 11 बजे - 22.86 फीसदी
दोपहर 1 बजे - 41.57 फीसदी
दोपहर 3 बजे - 59.69 फीसदी
शाम 5 बजे - 72 फीसदी
(सही आंकड़े रात तक आएंगे, मतदान 75 फीसदी से ज्यादा पहुंच सकता है)

प्रदेशभर में 51 हजार 687 बूथ बनाए गए। इनमें 51 हजार, 518 बूथों के अलावा 169 सहायक बूथ शामिल हैं। प्रदेश में सबसे अधिक 4 हजार, 636 बूथ जयपुर जिले में हैं, वहीं सबसे कम 573 बूथ प्रतापगढ़ जिले में हैं। अगर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो सबसे अधिक 402 बूथ शिव विधानसभा क्षेत्र में हैं, वहीं सबसे कम 176 बूथ जोधपुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में हैं।

जयपुर जिले में सबसे अधिक 327 बूथ झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में है, इनमें 327 बूथों के साथ 10 सहायक बूथ बनाए गए हैं। वहीं सबसे कम 180 किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, इनमें 179 बूथों के साथ एक सहायक बूथ बनाया गया है।

rajasthan election 2018 : वोट डालने के बाद बोले सराफ इसमें बीप.. की आवाज तो आई नहीं, परिवार समेत किया मतदान

Rajasthan Election 2018 Live Updates :-

- प्रदेशभर में मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही देखी गई लोगों की कतारें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने किया गांधी नगर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान। उन्होंने कहा इस बार करीब 2 से 3 प्रतिशत मतदान अधिक होगा। जिला कलक्टर सिदार्थ महाजन ने भी किया मतदान।

- बीजेपी मंत्री कालीचरण सराफ परिवार समेत मतदान देने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे हैं। सराफ ने जय जवान कालोनी के आदर्श विद्या मंदिर बूथ पर मतदान किया। इस दौरान सराफ के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कालीचरण ने वोट डालने के बाद मतदान कर्मियों से कहा...इसमें बीप..की आवाज़ तो आई ही नहीं।

- शुक्रवार को आठ बजे से मतदान शुरू हो गया, लेकिन जिस बूथ पर गहलोत अपना वोट डालेंगे, वहां ईवीएम मशीन खराब हो गई। यहां करीब पंद्रह मिनट बाद वोटिंग शुरू हुई। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत यहां पहुंचने वाले हैं। लोहावट में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटावास में बनाएं आदर्श मतदान केन्द्र बूथ संख्या 113 पर ईवीएम मशीन में खराबी आ गई।

- परिवार संग वोट देने पहुंचे मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कहा एक नया भारत बनाने के लिए वोट देने पहुंच रहे लोग

- Sikar Voting LIVE : डेढ़ घंटे में औसतन 4 फीसदी वोटिंग, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, मतदानकर्मी की पत्नी की मौत

- राजस्थान में सुबह 9 बजे तक एक घंटे में 6 फीसदी हुआ मतदान

- पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ बीडी कल्ला अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग