6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018 : वोट डालने के बाद बोले सराफ इसमें बीप.. की आवाज तो आई नहीं, परिवार समेत किया मतदान

Rajasthan Election 2018 : वोट डालने के बाद बोले सराफ इसमें बीप.. की आवाज तो आई नहीं, परिवार समेत किया मतदान
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Dec 07, 2018

election

election

जयपुर।

राजस्थान में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदेश की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश के करीब 4.74 करोड़ मतदाता शुक्रवार को EVM का बटन दबाकर राजस्थान के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं बीजेपी मंत्री कालीचरण सराफ परिवार समेत मतदान देने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे हैं। सराफ ने जय जवान कालोनी के आदर्श विद्या मंदिर बूथ पर मतदान किया। इस दौरान सराफ के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कालीचरण ने वोट डालने के बाद मतदान कर्मियों से कहा...इसमें बीप..की आवाज़ तो आई ही नहीं।


बता दें कि मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजते ही कतारें लगना शुरू हो गई है। प्रदेशभर में 51 हजार 687 बूथ बनाए गए हैं जहां मतदान शुरू हो गया है। इनमें 51 हजार, 518 बूथों के अलावा 169 सहायक बूथ शामिल हैं। प्रदेश में सबसे अधिक 4 हजार, 636 बूथ जयपुर जिले में हैं, वहीं सबसे कम 573 बूथ प्रतापगढ़ जिले में हैं। अगर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो सबसे अधिक 402 बूथ शिव विधानसभा क्षेत्र में हैं, वहीं सबसे कम 176 बूथ जोधपुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग