जैसलमेर

JAISALMER NEWS- राजस्थान के रामदेवरा में अपराध रोकने के लिए ग्राम पंचायत ने उठाया यह बड़ा कदम

अपराध व अपराधों पर रहेगी ‘तीसरी आंख’ की नजर

2 min read
Jaisalmer patrika
patrika news

ग्राम पंचायत की बैठक में लिया निर्णय
रामदेवरा(जैसलमेर). गांव में लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए ग्राम पंचायत की ओर से आगामी दिनों रामदेवरा के प्रमुख स्थानों पर तीसरी आंख के रूप में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जानकारों के मुताबिक किसी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर उसमें फुटेज सुरक्षित रह सके। ग्राम पंचायत रामदेवरा की साधारण बैठक शनिवार को ग्राम पंचायत के सभा भवन में सरपंच भूरी देवी मीणा की अध्यक्षता में हुई जिस पर विचार-विमर्श किया गया। रामदेवरा धार्मिक स्थल के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

साल भर में औसतन करीब 70 से 80 लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। पूर्व में भी कई प्रकार की कई अपराधिक घटनाएं यहां पर हो चुकी है। मेले के दौरान यहां सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती होती है। पूर्व की घटनाओं से सबक लेते हुए रामदेवरा के सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर ग्राम पंचायत ने विचार-विमर्श किया। ग्राम पंचायत विभिन्न स्थानों पर अलग अलग एंगल से सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी जिसका मॉनीटरिंग केंद्र ग्रामपंचायत के ऑफिस कार्यालय, उपखंड अधिकारी के कार्यालय,व् पुलिस थाना अधिकारी के कार्यालय में इसकी मॉनीटरिंग रहेगी। रामदेवरा के लिए यह काफी सकारात्मक पहल की योजना है।

IMAGE CREDIT: patrika

डेढ़ माह के लिए लगाए जाते थे कैमरे
गौरतलब है कि मेला के लिए करीब डेढ़ माह के लिए ग्राम पंचायत की ओर से अस्थायी कैमरे लगाए जाते हैं। उसके बाद खोल दिए जाते हैं। अब स्थायी रूप से 12 महीने सीसीटीवी कैमरे लगे रहने से आपराधिक घटना होने पर पुलिस की गिरफ्त में आरोपित तुरंत आ जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से धार्मिक स्थली रामदेवरा में सी सी टीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की जा रही थी। बैठक में धार्मिक स्थल के आसपास सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया है। आगामी दिनों इस योजना को क्रियान्वयन के रूप में अमली जामा पहनाया जाएगा।
-भूरी देवी मीणा, सरपंच, ग्राम पंचायत रामदेवरा।

Updated on:
06 May 2018 10:52 pm
Published on:
07 May 2018 08:19 am