2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- रेल में लावारिश मिला गेहनों और कपड़ों से भरा बैग

जीआरपी पुलिस ने रामदेवरा में बरामद कर बैग मालिक को भेजी सूचना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 6 May 2018, 10:04 PM IST

Jaisalmer Patrika

Patrika news

जैसलमेर. काठगोदाम से चलकर जैसलमेर की ओर आ रही रानीखेत एक्सप्रेस के जनरल कोच में गहनों से भरा बैग मिला है, जिसे जीआरपी चौकी जैसलमेर में सुरक्षित रखा गया है। बैग में कपड़े और करीब दस लाख कीमत के गहने है, जिसे बैग मालिक तक पहुंचाया जाएगा। जानकारी के अनुसार कुछ रेल यात्री जनरल कोच के फलोदी के लिए अपने सामान के साथ रवाना हुए थे, फलोदी स्टेशन पर उतरते समय वह अपना एक बैग भूल गये।

जिसमें करीब दस लाख रुपए कीमत के सोने और चांदी के आभूषण और कपड़े थे। स्टेशन से गाड़ी रवाना होने के बाद उन्हें गहनों से भरा बैग ट्रेन में ही भूल जाने के बाद उन्होंने फलोदी जीआरपी चौकी में इसकी सूचना दी। जिस पर ट्रेन में आ रहे जीआरपी जैसलमेर के प्रभारी रामलाल विश्नोई और उनके सहयोगियों ने रामदेवरा स्टेशन पर रानीखेत एक्सप्रेस के सबसे पीछे वाले कोच में तलाशी ली, तो उन्हें बैग बरामद हुआ। जिसे लेकर वे जैसलमेर चौकी पहुंचे और बैग मालिक को इसकी सूचना दी।

जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि बैग की तलाशी लेने पर बैग में महिलाओं के सोने के आभूषण जिसकी कीमत करीब दस लाख है और कपड़े मिले है। जिसे सुरक्षित रखा गया है और बैग मालिक के आने पर उन्हें लौटाया जाएगा।