
patrika news
पोकरण(जैसलमेर). राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविरों के अंतर्गत गुरुवार को पोकरण उपखण्ड क्षेत्र की छायण ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी व शिविर प्रभारी रेणु सैनी ने शिविर के दौरान किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शिविर में आए सभी विभागाधिकारियों से अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्य हाथोंहाथ निपटाने व आमजन को राहत दिलाने के निर्देश दिए। शिविर प्रभारी सैनी ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धि के चार प्रकरण निपटाए गए। एक खेत में पत्थरगढी के प्रकरण का निस्तारण किया गया। उपायुक्त उपनिवेशन नाचना नरेन्द्र चौधरी ने उपनिवेशन क्षेत्र के विभिन्न चकों में शिविर के दौरान उपनिवेशन संबंधी कार्यों व समस्याओं के निराकरण के बारे में जानकारी दी। उपनिवेशन तहसीलदार भगुराम ने बताया कि छायण के उपनिवेशन क्षेत्र से संबंधित पांच बंटवारनामे, दो रिकॉर्ड शुद्धि, 22 नामांतरणकरण, 40 तरमीम शुद्धि व एक रास्ते संबंधी प्रकरण निपटाकर 30 नकलें, 30 भूमि प्रमाण पत्र दिए गए। राजस्व तहसीलदार हनुमानराम चौधरी ने बताया कि शिविर के दौरान 52 नामांतरणकरण स्वीकृत कर 120 राजस्व रिकॉर्ड की नकलें दी गई। आपसी सहमति से राजस्व भूमि बंटवारे के पांच प्रकरण निपटाए गए तथा 37 रिकॉर्ड में शुद्धि की गई। विकास अधिकारी नारायण सुथार ने बताया कि शिविर के दौरान 12 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 10 जॉबकार्ड जारी किए गए।
ली शिविर की जानकारी
जैसलमेर. ग्राम पंचायत बासनपीर के अटल सेवा केन्द्र में न्याय आपके द्वार के सम्बन्ध में आयोजित शिविर के दौरान पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान अमरदीन ने हर काउन्टर पर जाकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। प्रधान अमरदीन ने कहा कि अभी तक भामाशाह कार्ड प्राप्त नहीं किया है, वे आज ही ग्राम विकास अधिकारी भूराराम से प्राप्त करें।
ग्रीष्मावकाश में चलेगा अभिरुचि एवं कला कौशल प्रशिक्षण शिविर
जैसलमेर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ जैसलमेर के तत्वावधान में ग्रामीण स्तरीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कला कौशल प्रशिक्षण शिविर भागू का गांव के राउमावि परिसर में चलेगा। शिविर का उद्घाटन 10 मई को सुबह 9 बजे किया जाएगा। शिविर में सिलाई, पेंटिंग, कम्पयूटर के साथ साथ मेंहन्दी, नृत्य और अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी एवं साज सज्जा की सामग्री बनाने की कलाओं को विकसित किया जाएगा।
Updated on:
04 May 2018 12:57 pm
Published on:
04 May 2018 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
