
patrika news
जैसलमेर. आईएमएस एशियन कराटा चैंपियनशिप में जैसलमेर के मदन सुथार ने 55 किलोभार वर्ग में गोल्ड जीत कर देश का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में 13 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबले में दोनों ही प्रतिभागी भारत के ही थे, जिसमें मदन ने जीत हासिल कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। गौरतलब है कि मदन जैसलमेर से मजदूरी करने के लिए कर्नाटका गया था और वहीं पर इंडियन मार्शल आट्र्स के प्रति रुचि जागी और कर्नाटक में स्टेट चैंपियन बनने के बाद राजस्थान लौट आया और यहां जयपुर में राजस्थान के लिए प्रतिनिधित्व करते हुए मजदूरी भी करता है। राजस्थान मार्शल आट्र्स क्लब की ओर से मदन को नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है। जिसकी बदौलत सुथार ने राष्ट्रीय और अब एशियन चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड दिलाया है।
Published on:
4 May 2018, 12:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.