जैसलमेर

नौ केंद्रों पर ली जाएगी आरएएस-प्री परीक्षा, इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल

नौ केंद्रों पर ली जाएगी आरएएस-प्री परीक्षा... -प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप-दो फ्लाइंग स्कवायड गठित किए
2 min read
Aug 02, 2018
RAS-Pre examination will be conducted at nine centers of Jaisalmer
नौ केंद्रों पर ली जाएगी आरएएस-प्री परीक्षा, इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल

जैसलमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से आगामी 5 अगस्त को राज्य के अन्य स्थानों की भांति जैसलमेर जिला मुख्यालय पर राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारम्भिक परीक्षा-2018 नौ केन्द्रों पर ली जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी और पुलिस का भारी बंदोबस्त होगा। परीक्षा के लिए प्रशासन ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को समन्वयक बनाया है, जबकि पुलिस व्यवस्था के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे।

यहां ली जाएगी परीक्षा
जानकारी के अनुसार आगामी 5 अगस्त को आरएएस प्री परीक्षा जैसलमेर मुख्यालय के 9 शिक्षण संस्थानों डाइट, मिश्रीलाल सांवल महिला कॉलेज, एसबीके राजकीय कॉलेज के ऑल्ड और न्यू कैम्पस, सेंट पॉल्स स्कूल, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, अमर षहीद सागरमल गोपा राउमावि, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। यह परीक्षा सुबह एक पारी में 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। इन केन्द्रों पर करीब 2660 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

सुरक्षा प्रबंधों पर जोर
-जिला प्रशासन की ओर से राज्य स्तर की इस सबसे अहम मानी जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त अमल में लाए जाएंगे।
-जानकारी के मुताबिक प्रशासन की तरफ से दो फ्लाइंग स्कवायर्ड गठित होंगे तथा हर केंद्र पर पर्यवेक्षक लगाया जाएगा।
-आयोग से मिलने वाले प्रश्न पत्र आदि सामग्री को कोषागार में डबल लॉक में रखवाया जाना है।
-केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला और पुरुष कार्मिकों को लगाया जाएगा।
-अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से निर्देशित किया गया है कि वे पूरी बाजू के कपड़े नहीं पहने और न ही जूते पहन कर परीक्षा देने आएं।
-महिला अभ्यर्थियों को किसी तरह के गहने पहन कर परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी।

फैक्ट फाइल -
-05 अगस्त को होगी आरएएस प्री परीक्षा
-09 परीक्षा केंद्र जिले में किए गए है स्थापित
-2660 अभ्यर्थी वर्तमान में दे रहे हैं परीक्षा

हमारी तैयारी पूर्ण
आरएएस प्री परीक्षा के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी है। सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जाएंगे। अभ्यर्थियों से अपील है कि वे आयोग के ड्रेस कोड सहित अन्य दिशा-निर्देशों की पूर्णतया पालना करें ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक परेषानी नहीं झेलनी पड़े। इसके अलावा उन्हें समय पर केंद्र पहुंचना चाहिए।
-ओम कसेरा, जिला कलक्टर, जैसलमेर

Published on:
02 Aug 2018 11:24 am