
सीएलजी की बैठक आयोजित,थानाधिकारी ने दिए यह निर्देश
जैसलमेर/लाठी. स्थानीय पुलिस थाने में मंगलवार को सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। थानाधिकारी राजूराम सीरवी ने क्षेत्र की कानून, शांति व यातायात व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस को सहयोग करने, चोरी व ठगी की वारदातों से सतर्क रहने, दुकानों के आगे सीसीटीवी कैमरे लगाने, किसी भी व्यक्ति को होटल पर रुकवाने से पूर्व उसका आईडी कार्ड लेने, यातायात नियमों का पालन करने, चुनावी वर्ष के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से दूर रहने का आह्वान किया। ग्रामीणों व सीएलजी सदस्यों ने मुख्य बाजार में लगी मीट की दुकान को हटाने, यातायात व्यवस्था सुधारने, जीएलआरों की सफाई करवाने, रात्रि गश्त बढाने की मांग की। बैठक में मुख्य आरक्षक शंकराराम, जेठूसिंह, किशनसिंह, सत्यनारायण पालीवाल, तनसुख देवड़ा, हीरसिंह, अब्दुल अजीज, हनुमानराम विश्रोई, नारायणसिंह, तनेरावसिंह, शैतानसिंह, खेमाराम, अनिल, मुकेश खोजा, किशनलाल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
मनाया तंबाकू डे, भराए संकल्प पत्र
जैसलमेर. चिकित्सा विभाग की ओर से 31 जुलाई को तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरपी गर्ग ने बताया कि हर महीने के अंतिम दिन तम्बाकू एवं धूम्रपान का उपयोग कम करने के लिए तम्बाकू विक्रेताओं से इस दिन तम्बाकू का उपयोग व बिक्री नहीं करने के लिए संकल्प पत्र भरवाए। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमडी सोनी ने बताया कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने व अधिक से अधिक लोगों को तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से जोडऩे के लिए जागरुकता कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। जिला सलाहकार रविन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि कोटपा अधिनियम की पालना सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर आमजन को इसकी जानकारी प्रदान की जा रही हैं तथा इससे सम्बन्धित कार्यशाला का भी आयोजन किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि आज नो तम्बाकू डे पर कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर चालान काटे गए व संकल्प पत्र भरवाए गए।
Published on:
01 Aug 2018 07:55 pm
