- वाहन रैली निकालकर किया प्रचार प्रसार
जैसलमेर. क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 22 दिसंबर को जयपुर में होने वाले आयोजन को लेकर रथ यात्रा से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बाड़मेर से क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के कार्यकर्ता संघ के संदेश को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहे है। गुरुवार को जिले के हमीरा में लोगों की ओर से पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। साथ ही रथ में शामिल युवाओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। यहां संबोधित करते हुए तारेन्द्रसिंह झिनझिनयाली ने बताया कि हीरक जयंती के मौके पर जयपुर में समारोह आयोजित होगा। उन्होंने इस समारोह में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। देगराय मंदिर में शाम के समय स्वयंसेवकों की बैठक हुई। भवानीसिंह मुंगेरिया ने अनुशासन के साथ कार्य करने की बात कही।
संदेश यात्रा का स्वागत, ली बैठक
पोकरण. भारतीय ग्राम्य आलोकायन ट्रस्ट के तत्वावधान में क्षत्रिय युवक संघ की भवानी निकेतन जयपुर में आयोजित होने वाली हीरक जयंती समारोह 22 दिसंबर की संदेश यात्रा गुरुवार को पोकरण व रामदेवरा पहुंची, यहां स्वागत किया गया। संदेश यात्रा देवीकोट, लखमणा, भीखसर, लक्ष्मणनगर, डांगरी, भैंसड़ा, बेतीणा, लूणा, सांकड़ा, सनावड़ा, चौक, केलावा, बीलिया होते हुए पोकरण पहुंची। यहां वरिष्ठ स्वयंसेवक गिरधारीसिंह धोलिया, गणपतसिंह रामसर, राजपूत सेवा समिति के अध्यक्ष गोपालसिंह लूणा, प्रांत प्रमुख नरपतसिंह राजगढ़, शिक्षाविद् दलपतसिंह, भूरसिंह सांकड़ा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पवर्षा कर संदेश यात्रा का स्वागत किया। कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए संदेश यात्रा दयाल सैनिक राजपूत छात्रावास पहुंची। यहां सभा का आयोजन किया गया। क्षात्र पुरुषार्थ के बाड़मेर प्रभारी एवं संदेश यात्रा के संयोजक महेन्द्रसिंह तारातरा ने हीरक जयंती के आयोजन के उद्देश्योंं एवं रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गोपालसिंह लूणा, दलपतसिंह पूनमनगर, नरपतसिंह राजगढ़, भूरसिंह सांकड़ा ने संबोधित किया। इसी प्रकार रामदेवरा पहुंचने पर संदेश यात्रा का उपसरपंच खींवसिंह तंवर, सांगसिंह छायण, भीमसिंह तंवर, स्वरूपसिंह तंवर, धनसिंह तंवर, प्रेम ओड सहित ग्रामीणों ने स्वागत किया। गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए संदेश यात्रा सिरसा धर्मशाला पहुंची। प्रांत प्रमुख अमरसिंह रामदेवरा व यात्रा संयोजक महेन्द्रसिंह ने ग्रामीणों को अधिकाधिक संख्या में हीरक जयंती समारोह में भाग लेने का आह्वान किया।