जैसलमेर

JAISALMER NEWS- राजस्थान के इस नहरी गांव के नागरिकों का उपचार कम्पाऊडर के भरोसे, चिकित्सकों का हुआ…

कम्पाउंडर के भरोसे मोहनगढ़ सीएचसी
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Apr 2018, 2:30 PM IST
Jaisalmer patrika
Patrika news

जैसलमेर. मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र के सबसे बड़े कस्बे का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों मात्र एक कम्पाउंडर के भरोसे चल रहा है। जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गौरतलब है मोहनगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. के.आर. पंवार के सीढिय़ों से गिर जाने से चोटिल हो गए। इसके चलते वे मेडिकल अवकाश पर चल रहे हैं। वहीं चिकित्सालय में कार्यरत दूसरे चिकित्सक डॉ. धर्मपालसिंह चौधरी के जोधपुर में ट्रेनिंग में जाने के चलते पिछले सोमवार से ही मोहनगढ़ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ कम्पाउण्डर के भरोसे चल रहा है। इसको लेकर नहरी क्षेत्र व दूर दराज के इलाकों से पहुुंचने वाले मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
दो थे कार्यरत, तीन पद रिक्त
मोहनगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मात्र दो चिकित्सक कार्यरत हैं। जबकि तीन अन्य पद पिछले कई सालों से रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में दूर दराज के इलाकों से पहुंच रहे मरीजों को चिकित्सकों के अभाव में काफी परेशानी हो रही है।

Published on: