जैसलमेर

पर्यावरण मित्रों का किया सम्मान

पर्यावरण मित्रों का किया सम्मान
less than 1 minute read
Jun 30, 2021
पर्यावरण मित्रों का किया सम्मान
पर्यावरण मित्रों का किया सम्मान

बडोड़ा गांव. केएस फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को क्षेत्र के लक्ष्मणसर गांव में प्रतिभा सम्मान, पर्यावरण मित्र पुरस्कार व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजपूत सेवा समिति के सचिव सवाईसिंह देवड़ा के मुख्य आतिथ्य, भाजयुमो जिला प्रभारी उदयसिंह भाटी, समाजसेवी त्रिपालसिंह भाटी, गिरधरसिंह डांगरी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारेाह में गत दो वर्षों में फाउंडेशन की ओर से किए गए पौधरोपण व उनकी देखभाल करने पर विक्रमसिंह, मेहराजसिंह व कानसिंह को नकद राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। लक्ष्मणसर में गत वर्ष 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, पुलिस व शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों, जिनमें जितेन्द्रसिंह, पूनमसिंह, थानवीरसिंह, राजेन्द्रसिंह, कमलसिंह, चंचल भाटी, किरण भाटी का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सवाईसिंह ने फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। उदयसिंह ने पर्यावरणप्रेमियों व प्रतिभाओं की हौसला अफजाई की। त्रिपालसिंह ने शिक्षा व पर्यावरण जागरुकता को लेकर क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष हरिसिंह डांगरी, श्रवणसिंह, गोमाराम, नखताराम, गोरखाराम, अमीनखां, मौलवी कायमखां, तनसिंह, दलपतसिंह, मेहताबसिंह, महिपालसिंह, संग्रामसिंह, भैरुसिंह, मेहराजसिंह, शैतानसिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष अगरसिंह डांगरी ने तीन वर्षों में फाउंडेशन की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मोकमसिंह डांगरी ने किया।

Published on:
30 Jun 2021 01:34 pm