जैसलमेर

मोटरसाईकिल पर पीछे बैठा युवक गिरा, आया वाहन की चपेट में, हुई दर्दनाक मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Dec 12, 2018
accident
मोटरसाईकिल पर पीछे बैठा युवक गिरा, आया वाहन की चपेट में, हुई दर्दनाक मौत

जैसलमेर/मोहनगढ़
मोहनगढ़ कस्बे में मंगलवार रात आरसीपी रोड़ पर मोटरसाइकिल के पीछे बैठा युवक नीचे गिर गया। जिसके बाद पास से तेज गति से निकल रही जीप की चपेट में आ गया। जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया। बुधवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। बाद में पुलिस व परिजनों की उपस्थिति में चिकित्सक डाॅ. सोहन सिंह राजपुरोहित की देखरेख में पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान पुलिस थानाधिकारी अमर सिंह रत्नू मय जाब्ते के मौजूद रहे।

मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात्रि को माधू राम पुत्र मांगी लाल उम्र 25 वर्ष, निवासी भाट बस्ती मोहनगढ़ आरसीपी काॅलोनी की तरफ से मोटरसाईकिल पर सवार होकर मोहनगढ़ आ रहा था। इस दौरान मोटरसाईकिल के पीछे बैठ माधू राम अचानक मोटरसाईकिल से गिर गया। इस दौरान सामाने से आ रही जीप की चपेट में आ गया। जिसके बाद माधू राम की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मय जाब्ते के मौके पर पहुंची। मृतक का शव कब्जे में लेकर रात्रि में ही मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों व पुलिस की उपस्थिति में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। कागजी कार्यवाही करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Published on:
12 Dec 2018 07:01 pm