जैसलमेर

दीपावली की तैयारी में जुटे दुकानदार,देखें तस्वीरें…

दीपावली के त्यौहार को देखते हुए दुकानदारों की ओर से अपने प्रतिष्ठानों की सफाई की जा रही है।

2 min read
Nov 02, 2018
दीपावली की तैयारी में जुटे दुकानदार,देखें तस्वीरें...

रामदेवरा. दीपावली के त्यौहार को देखते हुए दुकानदारों की ओर से अपने प्रतिष्ठानों की सफाई की जा रही है। गौरतलब है कि आगामी सात व आठ नव बर को दीपावली का त्यौहार है। इसके बाद गुजराती श्रद्धालुओं की आवक शुरू होगी तथा पर्यटक सीजन को लेकर दुकानदारों ने तैयारियां शुरू कर दी है। दुकानदारों की ओर से अपनी दुकानों की सफाई कर रंगाई, पुताई की जा रही है तथा नया सामान विक्रय के लिए रखकर सजाया जा रहा है।

घुड़ दौड़ प्रतियोगिता के दौरान इवीएम एवं वीवीपेट मषीन से मतदान का प्रदर्शन
जैसलमेर. जिले में संचालित स्वीप गतिविधियों के तहत विधानसभा चुनाव ,2018 के तहत आयोजित होने वाले मतदान के दिवस शत-प्रतिशत मतदाता मतदान करें, इसके लिए जिला निर्वाचन विभाग हर अवसर पर मतदाता को मतदान करने के संदेश देने की मुहिम चला रहा है। इसी क्रम में ग्राम लाणेला में श्रीलक्ष्मीनाथ जी घुड़ दौड़ प्रतियोगिता के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ओम कसेरा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र कुमार वर्मा, मु य कार्यकारी अधिकारी रामेयवरलाल मीणा, स्वीप के ए बेसडर एवं मरुश्री - 2018 मनीष रामदेव, मिस मूमल 2018 वर्षा पंवार ने स्वीप के तहत वहां पर इवीएम एवं वीवीपेट के मोक प्रदर्शन के दौरान मतदान किया। वहां उपस्थित जन समुदाय को यह संदेश दिया कि वे 7 दिस बर को आयोजित होने वाले मतदान के दिवस अवश्य ही मतदान कर लोकतांत्रिक प्रणाली में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। घुड़ दौड प्रतियोगिता के अवसर पर स्वीप के तहत वहां ईवीएम एवं वीवीपेट का मतदान केन्द्र स्थापित किया जाकर वहां पर लोगों को मशीन द्वारा किस प्रकार मतदान किया जाता है, उस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं उनके हाथों से मषीन के द्वारा वोट डलवाया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ ही अन्य लोगों ने मशीन के माध्यम से वोट डाला। स्वीप के नोडल एवं जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी राजकुमार विश्नोई ने भी स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी, वहीं कार्यक्रम स्थल पर स्वीप से संबंधित रंगीन पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए।

ये भी पढ़ें

समीक्षा बैठक में बोले रिटर्निंग अधिकारी ”समय पर बेहतरीन ढंग से हो जानी चाहिए समूची तैयारियां’,निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

ये भी पढ़ें

कलेक्ट्रेट में जन सुविधा स्थल के यह हाल! देखें तस्वीरें…
Published on:
02 Nov 2018 06:32 pm
Also Read
View All