
समीक्षा बैठक में बोले रिटर्निंग अधिकारी ''समय पर बेहतरीन ढंग से हो जानी चाहिए समूची तैयारियां',निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
जैसलमेर. विधानसभा आम चुनाव - 2018 को देखते हुए रिटर्निंग अधिकारी विकास राजपुरोहित की अध्यक्षता में उपखण्ड कार्यालय जैसलमेर में सैक्टर अधिकारियों अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के अवसर पर जिले के सभी सैक्टर अधिकारीगण उपस्थित थे। रिटर्निंग अधिकारी ने सभी सैक्टर अधिकारियों को बैठक के दौरान चुनाव कार्यो को लेकर आचार संहिता की अक्षरश: पालना करने को कहा। उन्होंने सैक्टर अधिकारियों को बैठक में विस्तार से चर्चा करते हुए अपने-अपने सैक्टर में आवष्यक रुप से भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं एवं कार्यो को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सैक्टर अधिकारियों को चाही गई आवष्यक सूचनाएं समय पर अपडेट कर भिजवाए जाने पर विषेष बल दिया। राजपुरोहित ने बैठक के दौरान सैक्टर अधिकारियों को कहा कि सैक्टर अधिकारीगण चुनाव की मुख्य धुरी है, इसलिए उन्हें पूर्ण चौकस रह कर अपने-अपने सैक्टर में प्रत्येक चुनाव गतिविधियों पर कर्तव्यनिष्ठा के साथ चौकन्ना रह कर पूर्ण निगरानी रखनी है। बैठक में रिटर्निंग अधिकारी ने उपस्थित सैक्टर अधिकारियों के बीच वीवीपेट के उपयोग एवं उसकी सुरक्षा के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की। रिटर्निंग अधिकारी ने संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों के बारे में सैक्टर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सैक्टर अधिकारियों को भयग्रस्त मतदान केन्द्रों की तत्काल पहचान कर इस संबंध में पूर्ण सूचना तैयार कर आरओ कार्यालय में अविल ब भेजने को कहा। उन्होंने सभी सैक्टर अधिकारियों से अपने-अपने सैक्टर क्षेत्र में अब तक किए गए भ्रमण की विस्तार से जानकारी ली, वहीं मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन और क्षेत्र की कानून व्यवस्था के बारे में भी बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने सभी सैक्टर अधिकारी को मतदान केन्द्रों पर भवन, नेटवर्क सुविधा, पानी-बिजली, फर्नीचर आदि की बेहतरीन ढंग से पु ता व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के लिए सूचना प्रेषित करने के लिए कहा
निकाली गई मतदाता जागरुकता रैली
जैसलमेर. स्वर्णनगरी में स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला प्रशासन जैसलमेर के संयुक्त तत्वावधान में साथिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सयोगिनियों की ओर से मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग जैसलमेर अषोक गोयल ने बताया कि मतदाता जागरुकता रैली को जिला कलक्टर ओम कसेरा ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली के दौरान मु य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रामेश्वरलाल मीणा, अतिरिक्त मु य कार्यकारी अधिकारी चेतन चौहान, बाल विकास परियोजना अधिकारी अंकित शुक्ला ,नेहरु युवा केन्द्र के समन्वयक राजेन्द्र पुरोहित तथा स्वीप प्रभारी राजकुमार विश्नोई मौजूद थे,उन्होंने बताया कि यह जागरुकता रैली जिला परिषद से रवाना होकर बैरा बगेची रोड, राणीसर कच्ची बस्ती और आस-पास के क्षेत्रों से होती हुई पुन: जिला परिषद पहुंची। रैली के माध्यम से मतदाता जागरुकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को भयमुक्त होकर शत-प्रतिषत मताधिकार के प्रयोग करने का संदेष दिया गया। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा मतदाता जागरुकता के लिए रंगोली बनाई गई।
Published on:
02 Nov 2018 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
