जैसलमेर

सीसुब ने किया 2 हजार पौधों का रोपण, दिखाया जज्बा

-सीसुब की 46, 87, 139, 191 वी वाहिनी में आयोजन
2 min read
Jul 26, 2021
सीसुब ने किया 2 हजार पौधों का रोपण, दिखाया जज्बा
सीसुब ने किया 2 हजार पौधों का रोपण, दिखाया जज्बा

जैसलमेर. सीमा सुरक्षा बल के द्वारा पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसके तहत क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर), 46, 87, 139, 191 वी वाहिनी में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों ने पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए विभिन्न प्रजातियों के तकरीबन 2000 पौधे लगाए। अभियान को सफल बनाने के लिए लोकेश कुमार, कार्यवाहक उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय, जैसलमेर (उत्तर) ने उपस्थित अन्य अधिकारी एवं जवानों व उनके परिवार के बीच, स्वयं इस अभियान की अगुवाई की और सभी कार्मिकों को पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया तथा पर्यावरण को शुद्ध रखने एवं हरा भरा बनाने के लिए सभी से अपने परिवार के साथ मिलकर पौधारोपण करने की बात कही। अभियान में, सीताराम बैरवा समादेष्ठा 191 वी वाहिनी, सतीश कुमार शास्त्री समादेष्ठा 46 वी वाहिनी, अरुण कुमार सिंह कार्यवाहक समादेष्ठा 87 वी वाहिनी, राजेश भंडोरिया, कार्यवाहक समादेष्ठा 139 वी वाहिनी ने अन्य अधिकारियों व जवानों के साथ मिलकर, सम्पूर्ण अभियान को प्रभावी रूप से अपने स्तर पर आगे बढ़ाने में योगदान दिया।
यहां भी हुआ 1400 पौधों का रोपण
जैसलमेर. सीमा सुरक्षा बल की ओर से पर्यावरण-प्रथम रक्षा पंक्ति के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 46वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल जो कि बरमसर, जैसलमेर (राजस्थान) में स्थित है, ने कमाण्डेंट सतीश कुमार शास्त्री की अगुवाई में वाहिनी मुख्यालय और सीमा चौकियों में पौधरोपण किया। इस दौरान 46वी वाहिनी की ओर से 1400 पौधों का पौधरोपण किया गया, साथ ही समादेष्टा ने पौधों में नियमित रूप से पानी डालने और उनकी देखभाल करने के लिए भी निर्देशित किया गया। वाहिनी कमाण्डेंट ने उपस्थित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों को अपने आस-पास के परिसर को हरा भरा रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वाहिनी मुख्यालय एवं वाहिनी के अंतर्गत आने वाली सीमा चौकियों पर भी पौधों का पौधारोपण किया गया और उनकी देख भाल करने का संकल्प लिया। इस दौरान राजेन्द्र सिंह द्वित्तीय कमान अधिकारी, कुलदीप जे. चौधरी, उप कमाण्डेंट, सीआर चौहान उप कमाण्डेंट, आरएल मीणा उप समादेष्टा और अनूप कुमार शुक्ला सहायक समादेष्टा के अलावा 15 अधीनस्थ अधिकारी, 84 जवान और वाहिनी में उपस्थित 40 परिवार के सदस्य, जिसमें 5 वर्ष के बच्चों से लेकर 85 वर्ष के बुजुर्गों ने भी पौधरोपण में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गौरतलब है कि समय-समय पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से पर्यावरण सुरक्षा एवं विशेषकर जैसलमेर क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत फलदार, छायादार एवं सजावटी पौधों का पौधरोपण किया जाता रहा है। सीमा सुरक्षा बल की 46 वीं वाहिनी का उद्देश्य बरमसर कैम्पस एवं आस-पास के ईलाकों तथा बॉर्डर के क्षेत्रों में पौधा रोपण कर वातावरण को हरा भरा एवं स्वच्छ बनाना है।

Published on:
26 Jul 2021 07:40 pm