जैसलमेर

JAISALMER NEWS- आसमान से अंगारों की बारिश, धरती पर गर्मी का उबाल चुभने लगी हवाएं

जैसलमेर में भीषण हुई गर्मी से पारा पार कर रहा सामान्य डिग्री
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 9:40 PM IST
Jaisalmer patrika
Patrika news

भीषण गर्मी ने किया जीना दुश्वार

जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर जिले भर में सूर्यदेव ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। जिले में तापमापी पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया है, जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बाशिंदों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है, वहीं पशु-पक्षी भी लू के थपेड़ों से आहत नजर आ रहे है। गुरुवार को ज्यों-ज्यों दिन चढऩे लगा त्यों-त्यों गर्मी की भीषणता व लू का असर भी बढ़ता गया। दोपहर में हालत यह रहे कि सडक़ों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और वाहन चालकों, राहगीरों सहित हर किसी को गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते नजर आए। दोपहर बाद भी लू व उमस ने लोगों को राहत नहीं लेने दी। शहर के मुख्य मार्गों जैसे हनुमान चौराहा, गोपा चौक, गड़ीसर मार्ग, गीता आश्रम मार्ग, डेडानसर मार्ग, गांधी कॉलोनी मार्ग, सम रोड, बाड़मेर मार्ग, जोधपुर मार्ग, ट्रांसपोर्ट चौराहा सहित अन्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।
गर्मी की मार में सूखे हलक
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मीका असर बढऩे के साथ ही ग्रामीणों व पशुपालकों की परेशानियां भी बढ़ गई है। जिले के अधिकांश गांवों व ढाणियों में इन दिन पेयजल संकट गहराया हुआ है। गांव में जीएलआर व पशु खेलियां सुखी पड़ी है। ऐसे में पशुपालकों सहित ग्रामीणों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। दिन भर पशुधन पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते व पेड़-पौधों की छांव में विश्राम करते नजर आ रहे है।
लू व तापघात के बढऩे लगे मरीज
जैसलमेर में तापमान 40 डिग्री पार पहुंच चुका है। ऐसे में मौसमी बीमारियों सहित लू व तापघात के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। चिकित्सकों ने गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए लू व तापघात से बचने की जिलेवासियों को सलाह दी है।

Published on: