जैसलमेर

Jaisalmer: सीमा क्षेत्र में दक्षिणी कमान के आर्मी कमांडर ने लिया सैन्य तैयारियों का जायजा

भारत-पाक सीमा पर तैनात सेना की तैयारियों को परखने के लिए दक्षिणी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर जैसलमेर पहुंचे। उन्होंने बैटल एक्स डिवीजन की युद्ध क्षमता, आधुनिक हथियार प्रणालियों और तकनीकी सुरक्षा संसाधनों का जायजा लिया। दौरे के दौरान उन्होंने भविष्य के युद्धों में ड्रोन, रोबोटिक्स और नई तकनीकों की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया।
2 min read
Aug 01, 2026
jaisalmer photo
जैसलमेर. सैन्य स्टेशन में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर।

जैसलमेर. थल सेना की दक्षिणी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर (एवीएसएम, वीएसएम) ने भारत-पाकिस्तान की सीमा पर बसे जैसलमेर के सैन्य स्टेशन और अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का दौरा किया। पदभार संभालने के बाद पहले जैसलमेर दौरे पर पहुंचे आर्मी कमांडर ने बैटल एक्स डिवीजन की युद्ध तैयारियों, नई हथियार प्रणालियों और आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं की समीक्षा की। बैटल एक्स डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल आशीष खुराना ने उन्हें मरुस्थलीय क्षेत्र में सेना की परिचालन तैयारियों, आधुनिक प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास की जानकारी दी। दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल पुष्कर ने सैन्य स्टेशन में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और ड्रोन एवं रोबोटिक्स लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने मानव रहित ड्रोन सिस्टम और रोबोटिक्स तकनीकों के इस्तेमाल को देखा। उन्होंने कहा कि भविष्य के युद्धों में नई तकनीकों का इस्तेमाल अहम साबित होगा। अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिए कि वे आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों का मजबूती से सामना करने के लिए तकनीकी नवाचारों और आधुनिक गैजेट्स का कुशलतापूर्वक इस्तेमाल करें।

शहीदों को नमन किया

आर्मी कमांडर ने 1971 के ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान युद्ध के साक्षी लोंगेवाला युद्ध स्थल पर पहुंच कर वहां युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि 1971 के नायकों का अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान प्रत्येक भारतीय सैनिक को देश की अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है। इस दौरे में आर्मी कमांडर ने जवानों से संवाद किया। उन्होंने बैटल एक्स डिवीजन के उच्च अनुशासन, पेशेवर रवैये और तकनीकी दक्षता की सराहना की। उत्कृष्ट सेवा देने वाले चुनिंदा जवानों को उन्होंने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचना से पुलिस ने आरोपियों तक बनाई पहुंच

जैसलमेर. सदर थाना पुलिस ने पवन ऊर्जा संयंत्रों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई केबल बरामद कर वारदात में प्रयुक्त कैंपर वाहन भी जब्त किया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और नेटवर्क की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार गत 24 जुलाई को सुजलोन एनर्जी लिमिटेड में सुरक्षा पर्यवेक्षक नेणसिंह ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 24 जुलाई की अलसुबह करीब 2:50 बजे आकल क्षेत्र स्थित पवन ऊर्जा संयंत्र पर दो बोलेरो कैंपर वाहनों में सवार 9 से 10 बदमाश पहुंचे। आरोपियों ने संयंत्र की केबल काटकर चोरी की और मौके पर पहुंची सुरक्षा टीम की गाड़ी को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवन्तदान और वृत्ताधिकारी रूपसिंह ईन्दा के सुपरविजन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

Updated on:
01 Aug 2026 08:40 pm
Published on:
01 Aug 2026 08:40 pm