1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaisalmer: लाठी में आवारा श्वानों का कहर: नीलगाय की मौत, दो चिंकारा घायल

jaiaslmer news photo

घायल चिंकारों को सौंपते हुए।

लाठी. क्षेत्र में आवारा श्वानों के हमलों से वन्यजीवह/वें की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आवारा श्वानों ने दो चिंकारों और एक नीलगाय पर हमला किया। हमले में नीलगाय की मौत हो गई, जबकि दोनों चिंकारा घायल हो गए। चिंकारों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण और वन्यजीव प्रेमी मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्वानों को खदेड़कर चिंकारों को बचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वन विभाग को सुपुर्द किया गया। अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के तहसील अध्यक्ष गौरीशंकर पूनिया ने बताया कि गंगाराम की ढाणी के पास एक चिंकारा पर आवारा श्वानों ने हमला किया। पंकज बिश्नोई सहित आसपास के वन्यजीव प्रेमियों ने बीच-बचाव कर घायल चिंकारे को श्वानों से बचाया और प्राथमिक उपचार करवाया।

इसी प्रकार धोलिया गांव के पास भी एक अन्य चिंकारा पर आवारा श्वानों ने हमला किया। सूचना मिलने पर गौरीशंकर पूनिया, रामरख बिश्नोई, सुरेश और अशोक बिश्नोई सहित अन्य वन्यजीव प्रेमी मौके पर पहुंचे और श्वानों को खदेड़कर घायल चिंकारे को सुरक्षित किया। वहीं भादरिया फांटे के पास आवारा श्वानों के हमले में एक नीलगाय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर लाठी वन विभाग से महेश बिश्नोई सहित वन विभाग के कार्मिक मौके पर पहुंचे। विभाग की टीम ने दोनों घायल चिंकारों को अपने कब्जे में लेकर लाठी स्थित वन विभाग कार्यालय में भर्ती कराया, जहां उनकी देखरेख एवं उपचार किया जा रहा है। वन्यजीव प्रेमियों ने क्षेत्र में बढ़ते आवारा श्वानों के उपद्रव पर चिंता जताते हुए वन विभाग से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। गौरीशंकर पूनिया ने कहा कि आवारा श्वानों के हमलों के कारण क्षेत्र में चिंकारों के घायल होने और मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

गाय गंभीर घायल, कार क्षतिग्रस्त, लोग सुरक्षित

लाठी क्षेत्र के खेतोलाई गांव के पास शनिवार शाम सड़क पार कर रहे गोवंश में से एक गाय एक तेज रफ्तार कार से टकरा गई। दुर्घटना में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकारी के अनुसार खेतोलाई गांव के पास कुछ गोवंश सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान जैसलमेर से पोकरण की ओर जा रही एक कार की एक गाय से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए समय रहते कार को नियंत्रित कर लिया, जिससे वह पलटने से बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि कार असंतुलित होकर पलट जाती तो जनहानि भी हो सकती थी। हादसे की सूचना पर कामधेनु सेना के खेतोलाई प्रभारी नींबाराम विश्नोई सहित कई ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही भादरिया गौशाला से गोपालसिंह भाटी और दीनसिंह सहित अन्य गोरक्षक भी मौके पर पहुंच गए।