जैसलमेर

MAHASHIVRATRI 2018- शिव उपासना के आज बन रहे विशेष योग, शिव-शक्ति के साथ मिलेगी बजरंगबली की भी कृपा

- आज शिव और शक्ति की उपासना का पर्व, रेगिस्तानी शिवलयों में शरू हुई मृत्यु के देवता की पूजा-अर्चना

less than 1 minute read
patrika news

प्रदोष व मंगलवार को महाशिवरात्रि होने से बने विशेष योग
जैसलमेर. महाशिवरात्रि पर इस बार विशेष योग बनने से इस बार शिवभक्तों में विशेष उत्साह है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार महाशिवरात्रि प्रदोषकाल में होने के साथ ही मंगलवार को है। ऐसे में भगवान शंकर के साथ महादेव के 12वें रूद्रावतार हनुमान की उपासना का भी दिन है। ऐसे में इस दिन शिव और शक्ति के साथ रामभक्त हनुमान और उनके देवता भगवान विष्णु की कृपा भी मिलेगी।
दो दिन चलेगी शिव उपासना
महाशिवरात्रि पर्व इस बार दो दिन 13 और 14 फरवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार सनातन धर्म में प्रदोषकाल और चर्तुदशी दोनों ही समय को शिव उपासना का विशेष महत्व है। त्रयोदशी में प्रदोषव्रत होने और आधी रात बाद चर्तुदशी की घडी लगने से यह शुभ संयोग बना है। ऐसे में इस बार दो दिनों में किसी भी दिन या फिर दोनों दिनों में शिव पूजन किया जा सकता है।
यह बन रहे शुभ योग
ज्योतिषियों के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि का खास महत्व है। भगवान शिव की आराधना का यह विशेष पर्व माना जाता है। कई शताब्दियों के ब? शिवरात्रि ??ि पर उपासना का विलक्षण संयोग बन रहा है, जब देवों के देव महादेव का पूजन-अर्चन करने कर शिव उपासक अपनी साधना सहज में ही पूरा शिव-शक्ति की कृपा प्राप्त कर सकेंगे। इस दिन विशेष योग शिव योग और सिद्धि योग में श्रद्धालु दोनों दिन भगवान शिव का महाभिषेक कर पुण्य लाभ लेने के लिए शिव उपासना करेंगे। महाशिवरात्रि पर सिद्धि योग और भौम प्रदोष का संयोग सामन्यतया 32 साल में होता है, लेकिन ग्रह गोचर और संवत्सर की गणना के अनुसार 30 साल में ये योग बन रहा हैं। अधिकमास और ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण ऐसा योग दो साल पहले बना है।
इन मंदिरों में होगी विशेष पूजा


ये भी पढ़ें

ब्राज़ील: जेल में ‘खूनी’ गैंगवार, 25 कैदियों की मौत, सिरकटी अवस्था में मिले 7 शव

Published on:
13 Feb 2018 09:03 am
Also Read
View All