8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्राज़ील: जेल में ‘खूनी’ गैंगवार, 25 कैदियों की मौत, सिरकटी अवस्था में मिले 7 शव

प्रिजन फ़ार्म में कैदियों के विरोधी गिरोहों के बीच झगड़े में 25 कैदी मारे गए। सात कैदियों का शव सिरकटी हालत में मिला और छह अन्य को आग के हवाले कर दिया गया था

less than 1 minute read
Google source verification

ब्राजील में मौंटे क्रिस्टो की एक जेल में कैदियों के दो गिरोहों के बीच संघर्ष होने से हड़कंप की स्थिति मच गई। इस खुनी संघर्ष में 25 कैदी मारे गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रिजन फ़ार्म में कैदियों के विरोधी गिरोहों के बीच झगड़े में 25 कैदी मारे गए। सात कैदियों का शव सिरकटी हालत में मिला और छह अन्य को आग के हवाले कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि यह संघर्ष कैदियों से मिलने के समय के दौरान हुआ। उन्होंने बताया कि संघर्ष के बाद पुलिस ने कैदियों के 100 से अधिक परिजनों को कई घंटों के लिए हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।