
जैसलमेर. आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक मोहनगढ़ में मंगलवार को खेल दिवस का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। एथलेटिक्स, शतरंज और कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। छात्र वर्ग के प्रभारी मगसिंह सुल्ताना, छात्राओं की प्रभारी प्रमीला बिश्नोई और शतरंज के प्रभारी जितेन्द्र पुरोहित थे। शतरंज में प्रिंस खत्री ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी छात्र वर्ग में कक्षा 10, 5 और 4 ने क्रमश: 9, 7, 6 और 3 को पराजित किया। छात्राओं में कक्षा 10, 7, 6 और 3 ने क्रमश: 9, 8, 5 और 4 को पराजित किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में ज्योति, बबलू, 200 मीटर दौड़ में खुशबू, सरोज, 400 मीटर दौड़ में बबलू, ज्योति, रिले दौड़ में कक्षा 4 और 10, लंबी कूद में ज्योति, खुशबू, हिमांशी, तश्तरी फेंक में चेतना और सुमेर कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में 100 मीटर दौड़ में खुमानसिंह, हुकमसिंह 200 मीटर दौड़ में मुकेश, कुंदनसिंह, 400 मीटर दौड़ में पृथ्वीसिंह, ऊंची कूद में श्रवणसिंहए रिले दौड़ में कक्षा 10 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल प्रभारी अशोकसिंह ने बताया कि विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रधानाचार्य पीरदानसिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मनाया तंबाकू डे, भराए संकल्प पत्र
जैसलमेर. चिकित्सा विभाग की ओर से 31 जुलाई को तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरपी गर्ग ने बताया कि हर महीने के अंतिम दिन तम्बाकू एवं धूम्रपान का उपयोग कम करने के लिए तम्बाकू विक्रेताओं से इस दिन तम्बाकू का उपयोग व बिक्री नहीं करने के लिए संकल्प पत्र भरवाए। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमडी सोनी ने बताया कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने व अधिक से अधिक लोगों को तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से जोडऩे के लिए जागरुकता कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। जिला सलाहकार रविन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि कोटपा अधिनियम की पालना सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर आमजन को इसकी जानकारी प्रदान की जा रही हैं तथा इससे सम्बन्धित कार्यशाला का भी आयोजन किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि आज नो तम्बाकू डे पर कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर चालान काटे गए व संकल्प पत्र भरवाए गए।