जैसलमेर

चारदीवारी की मरम्मत का कार्य शुरू

ग्राम पंचायत पांचे का तला के सांकडिय़ा गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की क्षतिग्रस्त चारदीवारी की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया।
2 min read
Sep 18, 2018
jaisalmer
चारदीवारी की मरम्मत का कार्य शुरू

नाचना. ग्राम पंचायत पांचे का तला के सांकडिय़ा गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की क्षतिग्रस्त चारदीवारी की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। गौरतलब है कि चारदीवारी क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां आवारा पशु स्वच्छंद विचरण कर रहे थे। जिससे विद्यार्थियों को परेशानी हो रही थी। इसी को लेकर राजस्थान पत्रिका के 16 सितम्बर के अंक में विद्यालय की चारदीवारी क्षतिग्रस्त शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया। जिस पर हरकत में आई ग्राम पंचायत ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोमवार को चारदीवारी की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया।

बैठक मे विधिक सेवा शिविर के आयोजन को लेकर हुई चर्चा
जैसलमेर. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की मॉडल स्कीम के तहत जिले में द्वितीय विधिक सेवा शिविर के आयोजन के लिए कलक्टर सभागार में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जैसलमेर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार गोयल तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर विरेन्द्र वर्मा सहित समस्त जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विधिक सेवा शिविर के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में शिविर की समस्त तैयारियों व व्यवस्थाओं के सम्बंध में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। सभी अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक संख्या में पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कर शिविर को सफल बनाने का आश्वासन दिया। सचिव डॉ. गोयल ने बताया कि बैठक के पश्चात् आगामी माह अक्टूबर में आयोजित होने वाले विधिक सेवा शिविर का प्रस्ताव तैयार किया जाकर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को अनुमोदनार्थ प्रेषित कर दिया गया है तथा अनुमोदन प्राप्त होने पर शिविर के सफल आयोजन की अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।

विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के लिए शिविर 20 को
जैसलमेर. जिले के प्री स्कूल से कक्षा 12वीं तक के उन सभी विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के मेडिकल कम फंक्शनल असेसमेंट कैम्प का आयोजन 20 सितम्बर को किया जा रहा है, जिनको पिछले सत्रों में असेसमेंट अंग उपकरण वितरण या करेक्टिव सर्जरी का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। कैम्प की पूर्व तैयारी के लिए तीनों ब्लॉकों के समावेशित शिक्षा के संदर्भ व्यक्ति एवं विशेष आवश्यकता युक्त बालकों के संदर्भ शिक्षकों की बैठक 17 सितम्बर को समग्र षिक्षा अभियान के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिले के तीनों ब्लॉक अधिकारियों, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों से सम्पर्क कर उनके कार्यक्षेत्र के लाभान्वित होने योग्य बालिक व बालिकाओं की सूची मंगवाने को कहा। सहायक परियोजना समन्वयक, समावेशित शिक्षा भोजराज वैष्णव ने बताया कि अससेमेंट कैम्प 20 सितम्बर को सुबह 9 बजे से स्थानीय - पूनम स्टेडियम, जैसलमेर में होगा।

Published on:
18 Sept 2018 05:07 pm