जैसलमेर

JAISALMER NEWS- जैसलमेर में इन सेवाओं में आया बड़ा फॉल्ट, परेशान हो रहे सारे

व्यवस्थाओं में फॉल्ट हर कोई परेशान
less than 1 minute read
jaisalmer patrika
patrika news

बीएसएनएल सेवाएं ठप, उपभोक्ता परेशान
जैसलमेर. पोकरण कस्बे में भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल की बेसिक टेलीफोन की एसटीडी सेवाएं शुक्रवार को अचानक बंद हो जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। बीएसएनएल की बेसिक टेलीफोन एसटीडी सेवाएं शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे बाद अचानक बंद हो गई। जिससे उपभोक्ताओं को एक दूसरे से संवाद स्थापित करने में परेशानी हुई। देर शाम समाचार लिखे जाने तक भी सेवाएं सुचारु नहीं हो पाई थी।

लाठी. गांव में गत तीन दिनों से भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल की सेवाएं बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। लाठी, धोलिया, भादरिया सहित आसपास के गांवों में बीएसएनएल की बेसिक टेलीफोन, इंटरनेट व मोबाइल सेवाएं ठप है। ऐसे में उपभोक्ताओं को एक दूसरे से संवाद स्थापित करने व इंटरनेट संबंधी कामकाज निपटाने में परेशानी हो रही है।

Published on:
21 Apr 2018 09:26 pm