जैसलमेर

JAISALMER NEWS- गर्मी की दस्तक के साथ पानी की त्राहिमाम, कलक्टर ने सुजाया यह उपाय

- जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2018, 9:39 PM IST
jaisalmer patrika
Patrika news

गर्मियों में सुचारू हो जिले की पेयजल आपूर्ति
जैसलमेर. गर्मियों के दौरान सुचारू पेयजल मुहैया कराने के लिए जिला कलक्टर कैलाश चन्द मीना ने व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंनें इस माह के अंत तक सभी स्वीकृत ट्यूबवेलों की खुदाई कर पेयजल आपूर्ति करने को कहा। कलक्टर ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में पानी, बिजली, चिकित्सा, स्वास्थ्य तथा सम सामयिक साप्ताहिक बैठक में यह निर्देश दिए।
उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को कहा कि नलकूपों की डिमांड राशि जमा कराने पर शीघ्र विद्युतीकरण करावें। वहीं डॉयरेक्ट फीडर के संबंध में डिमाण्ड राशि तत्काल जमा कराने को कहा। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में पेयजल आपूर्ति को सुचारु रुप से बनाए रखें तथा जहां से भी समस्या आती वहां पेयजल आपूर्ति को पुन: समय पर चालू करने पर जोर दिया। सगरा, चांधन तथा लोहटा के कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने पेयजल के नमूनों की जांच प्रभावी ढंग से कराने के साथ ही राजस्व नलकूपों को कम से कम समय में ठीक करवा कर पुन: पेयजल आपूर्ति चालू करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के पेयजल स्रोतों के भी पानी के नमूनों को परखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियो को अपने कार्यालय में स्वंय की टेबल पर एक रजिस्टर संधारित कर टेलीफोन पर प्राप्त शिकायतों व सूचना का ब्यौरा अंकित करें तथा उसकी नियमित मॉनेटरिंग कर समस्या का समाधान करें। जिला कलक्टर ने गर्मियों के लिए अतिरिक्त वाहनों की स्वीकृति के लिए तत्काल अद्र्धशासकीय पत्र भिजवाने को कहा। नगरपरिषद में पेयजल कार्य देख रहे अभियंता को सभी जोन में 48 घंटे के अन्तराल में पानी सप्लाई करना सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने जलदाय के अधिकारियों को टैंकरों के माध्यम से पेयजल परिवहन की रिपोर्ट पेश करने को कहा। नर्सिंग छात्रावास की पृथक पेयजल लाइन से अवैध कनेक्षन हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के 72 घण्टे अंतराल के जलापूर्ति वाले जोनों में पेयजल आपूर्ति में सुधारने को कहा। नगर में सूली डंूगर समेत सभी पेयजल स्त्रोतों की सफाई की जांच करने की हिदायत दी।
प्रमुख चिकित्सा एवं मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि राजश्री योजना और जननी सुरक्षा योजना में बकाया भुगतान को गंम्भीरता के साथ शीघ्र करावें। जो एएनएम समय पर कार्य नहीं करतीं उनके खिलाफ कार्रवाई करवाएं। मौसमी बीमारियों के उपचार के पुख्ता प्रबंध करें। इसके अलावा तृतीय चरण के गौरव पथ का निर्माण समय पर कराने को कहा। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर के.एल.स्वामी ने सप्ताह के दौरान आवश्यक सेवाओं की जानकारी दी।

IMAGE CREDIT: patrika
Updated on:
6 Mar 2018, 9:39 PM IST
Published on: