जैसलमेर

मंदिर से छत्तर व नकदी चुरा ले गया चोर, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

पोकरण कस्बे के मदागण बास में स्थित माजीसा मंदिर में दो दिन पूर्व हुई चोरी को लेकर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार कस्बे के मदागण बास वार्ड संख्या 15 स्थित माजीसा मंदिर के पुजारी संतोषकुमार पुत्र गणपतराम माली ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 26 अप्रेल की रात साढ़े 12 बजे से दो बजे के बीच एक अज्ञात चोर मंदिर में घुसा।

less than 1 minute read
Apr 29, 2024

पोकरण कस्बे के मदागण बास में स्थित माजीसा मंदिर में दो दिन पूर्व हुई चोरी को लेकर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार कस्बे के मदागण बास वार्ड संख्या 15 स्थित माजीसा मंदिर के पुजारी संतोषकुमार पुत्र गणपतराम माली ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 26 अप्रेल की रात साढ़े 12 बजे से दो बजे के बीच एक अज्ञात चोर मंदिर में घुसा। इसके बाद यहां रखे 18 छत्तर, अन्य मूल्यवान सामग्री व नकदी चुरा ली। रिपोर्ट में बताया कि सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई, इसमें एक व्यक्ति मुंह पर रूमाल बांधकर मोबाइल से बात करते हुए गली में दो-तीन चक्कर लगाते हुए मंदिर में प्रवेश करता है और सामान लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है। उसने बताया कि मंदिर का गेट खुला ही रहता है, ताला नहीं लगाया जाता है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रामसिंह कर रहे है।

Published on:
29 Apr 2024 08:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर