जैसलमेर

JAISALMER NEWS- सरकार के इस खास मेहमान ने बाबा के दरबार पहुंच किया कुछ ऐसा…

किए बाबा की समाधि के दर्शन
less than 1 minute read
Jaisalmer patrika
patrika news

किए बाबा की समाधि के दर्शन
रामदेवरा(जैसलमेर). राज्य सरकार के अतिथि व श्रीवल्लभ पित्ती ग्रुप मुंबई के अध्यक्ष ने रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। ग्रुप के अध्यक्ष विनोदकुमार पित्ती शनिवार को राज्य सरकार के अतिथि बनकर रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा मिश्री, पताशा व नारियल का प्रसाद चढ़ाकर अमन, चैन व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर फलोदी तहसीलदार दयालसिंह, राजपालसिंह शेखावत, सुनील भण्डारी, दिलीप कोठारी, कविता पित्ती भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि पित्ती ग्रुप समूह के अध्यक्ष की ओर से राजस्थान के झालावाड़ में 2 हजार करोड़ रुपए से सूती धागा सहित अन्य धागा बनाने का कारखाना लगाया गया है, जिससे सैंकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। इसीलिए सरकार की ओर से उन्हें अतिथि का दर्जा दिया गया है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष ने किए दर्शन
रामदेवरा. श्रीरामदेव चैरीटेबल ट्रस्ट कोलकात्ता के अध्यक्ष ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, चंचल पुरोहित सहित अन्य सदस्य शनिवार को रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर डेढ किलो वजनी सहस्त्रघटधारा का चांदी का घड़ा चढाकर अमन, चैन व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सवा मण दूध से समाधि पर अभिषेक किया।

Published on:
22 Apr 2018 01:29 pm