6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- मदरसा कमेटी सदस्यों ने बताया इसे बड़ा खतरा, निजात पाने के लिए किया…

सडक़ पार करने के दौरान मंडरा रहा खतरा

less than 1 minute read
Google source verification
Jaisalmer patrika

patrika news

डिवाइडर निर्माण करवाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
जैसलमेर. लाठी मदरसा कमेटी के सदस्यों व ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को एक ज्ञापन प्रेषित कर मदरसा विद्यालय के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर डिवाइडर निर्माण करवाने की मांग की है। मदरसा कमेटी के अध्यक्ष अल्लाबचायखां, सदस्य हाजी समसदीनखां, नूरदीन टावरी, सदरखां सहित ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 का पुनर्निर्माण व विस्तार का कार्य चल रहा है। इस दौरान सडक़ पर डिवाइडर का भी निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन डिवाइडर का निर्माण बस स्टैण्ड से शुरू कर मदरसे से पहले ही छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि मदरसे में 200 विद्यार्थी अध्ययनरत है। ऐसे में सडक़ पार करते समय हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने मदरसे के आगे डिवाइडर निर्माण करवाने की मांग की है।