जैसलमेर

JAISALMER NEWS- कबड्डी प्रतियोगिता में इस टीम ने जीता खिताब!

बड़ली बुल्स की टीम ने किया खिताब पर कब्जा
2 min read
Jaisalmer Patrika
Patrika news

कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
पोकरण(जैसलमेर). ईद के अवसर पर स्थानीय मदनी छात्रावास खेल मैदान में शनिवार शाम कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पांच टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बड़ली बुल्स की टीम ने युसुफ पैंथर थाट की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया। ईद पर कस्बे में पहली बार शनिवार की शाम कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे पूर्व एक माह तक यहां कबड्डी खिलाडिय़ों ने अभ्यास कर मैत्री मैच खेले। प्रतियोगिता के आयोजक वसीम अकरम शनिवार की आयोजित प्रतियोगिता में पोकरण, थाट, डिडाणिया, बड़ली व गोमट की पांच टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच बड़ली बुल्स व युसुफ पैंथर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बड़ली बुल्स की टीम ने 42-20 से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के बाद समापन समारोह का आयोजन किया गया।

IMAGE CREDIT: Patrika

युवा नेता रऊफखां मेहर के मुख्य आतिथ्य, समसू फौजी की अध्यक्षता, बख्शु, एडवोकेट इकबालखां मेहर व कमाल खां के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरिज रैडर इकबाल, बैस्ट कैचर अत्ता मोहम्मद को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मेहर ने संबोधित करते हुए विजेता टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाडिय़ों से शिक्षा के साथ खेलों में भी रुचि लेकर आगे बढने, समाज में शिक्षा को लेकर जन-जागरण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जाकिर, अमीन, अब्दुल रहीम थाट, अब्दुल अजीज, इस्लाम, एडवोकेट शकूर, रफीक ऊजला, अब्दुला, बरकतुल्ला बड़ली, कमालखां डिडाणिया, बशीर, मजीद घाटी, अशरफअली, गाजीखां चाचा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

क्रिकेट प्रतियोगिता आज से
लाठी. गांव में सोमवार को मरहूम कादर मंगलिया स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजक दायम फौजी ने बताया कि गांव के दानसिंह स्टेडियम में पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान अमरदीन फकीर के मुख्य आतिथ्य, सत्यनारायण पालीवाल, युवा नेता शिवरतन विश्रोई, अजीजखां, दावदखां, सलमानखां, मनोज विश्रोई, मोयबखां के आतिथ्य में सोमवार को सुबह सुबह प्रतियोगिता का आगाज किया जाएगा।

Published on:
18 Jun 2018 11:20 am