जैसलमेर

JAISLAMER CRIME NEWS- धोखाधड़ी कर फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में एक बड़े नेता सहित तीन गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर कृषि भूमि बैचने के आरोप में तीन गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2018, 11:26 PM IST
Jaislamer patrika
Crime news

मोहनगढ़. पुलिस थाने में फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य को मुरब्बा बेचने को लेकर राम कुमार पुत्र धर्म सिंह जाति ओड निवासी सात एमजीडी द्वारा चुन्नी लाल ओड निवासी सूरतगढ़ व हरलाल विश्नोई निवासी चांडी फलोदी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि चुन्नी लाल ने लेखाराम को मृत बताकर उनके वारिसान पुत्र पुत्रियों से अपने पक्ष में फर्जी मुख्त्यारनामा बनाकर उक्त मुरब्बे को हरलाल विश्नोई को बेच दिया। मगर पुलिस द्वारा जांच करने पर प्राथी रामकुमार स्वयं फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोपी पाया गया। जिसके आरोप में रामकुमार सुरेंद्र कुमार व हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के एमएलए टिकट के दावेदार मंगत राम को रामदेवरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मोहनगढ़ पुलिस को सुपुर्द किया गया। मोहनगढ़ पुलिस थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी शंकर लाल द्वारा मोहनगढ़ से पुलिस की टीम भेजकर तीनों आरोपियों को मोहनगढ़ पुलिस थाने लाया गया।
इस संबंध में जांच अधिकारी शंकर लाल उपनिरीक्षक ने बताया कि राम कुमार ने लेखा राम की जगह बंशी लाल को पेशकर कर लेखा काम के फर्जी कागजात तैयार कराए गए। जिसमें लेखाराम के नाम से फर्जी आधार कार्ड व राशन कार्ड बना लिए गए। मामले की जांच करने के दौरान ये फर्जावाड़ा सामने आया। तीनों आरोपियों को गुरूवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
फर्जी दस्तावेज के मामले में एक महिला को पुलिस ने पूर्व में किया था गिरफ्तार
मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी महेंद्र सिंह
खीची ने बताया कि इस मामले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पोला बाई ऊर्फ बबली पत्नी किशोरी लाल जाति ओड निवासी सात एमजीएम को 25 फरवरी को जांच अधिकारी शंकर लाल उपनिरीक्षक द्वारा न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बाद में आरोपी महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Published on: