जैसलमेर

Jaisalmer news- संस्कृति का मिठास असुविधाएं और व्यवहार कर रहा हताश…!

- जैसलमेर में रोजाना परेशानियों से रूबरू हो रहे पर्यटक- कहीं कमीशनखोरी तो कहीं होता है दुव्र्यवहार

2 min read
patrika news

जैसलमेर.हमारे पूर्वजों के बेहतरीन कार्य तथा उनकी संस्कृति का मिठास दुनियाभर के लोगों को जैसाण खींच लाता है, लेकिन यहां पहुंचने पर हम उसे बरकरार नहीं रख पा रहे। कई जगह पसरी गंदगी, सार्वजनिक स्थानों पर शौचालयों का अभाव, पर्यटकों से दुव्र्यवहार, लपकागिरी, पार्किंग की समस्या... और भी कई दिक्कतें जिनसे पर्यटक रोजाना रूबरू होते हैं। शहर में कई जगह पर्यटक सहायता केंद्र तो लगे हैं, लेकिन वे ज्यादातर बंद ही रहते हैं। जैसलमेर में इन दिनों पर्यटक सीजन शुरू हो गई है। कुछ ही दिनों में सैलानियों की बहार आने वाली है, लेकिन प्रशासन और पर्यटक विभाग इसको लेकर गंभीर नहीं दिख रहा।

IMAGE CREDIT: patrika

ऐसा तो नहीं था जैसलमेर...
शहर में पहुंचने के बाद कई जगह सैलानियों से दुव्र्यवहार तक हो जाता है। कई समाज कंटक उनसे मारपीट भी कर देते हैं। टिकट को लेकर भी विवाद हो जाता है। इसके बावजूद जिम्मेदार इन पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं। कई बार सैलानियों के मुंह से निकल जाता है कि सैलानी लाओ, कमीशन ले जाओ
पर्यटन व्यवस्था में लपकों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। हैंडीक्राफ्ट की दुकानों में काम करने तथा पर्यटकों को किसी तरह तैयार कर दुकान तक लाने के लिए कमीशन दिया जा रहा है। ऐसे में वे लोग कमीशन के चक्कर में सैलानियों को परेशान करने में कोई कमी नहीं छोड़ते।

IMAGE CREDIT: patrika

महिला शौचालयों की जरूरत
शहर के सार्वजनिक स्थानों पर शौचालयों की कमी काफी खलती है। खास तौर पर महिला शौचालय तो कहीं नजर ही नहीं आते। यहां लम्बे सफर के बाद पहुंचने वाले पर्यटकों को लघुशंका को लेकर भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुष्पेंद्र व्यास

जहां मर्जी वहां पार्किंग
जैसलमेर में पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही मनमानी भी शुरू हो गई है। हालात यह है कि जहां मर्जी वहीं पार्किंग बनाकर वसूली की जा रही है, लेकिन इससे नुकसान यह हो रहा है कि शहर व क्षेत्र की ट्रॉफिक व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।
मेघराज परिहार

IMAGE CREDIT: patrika

फैक्ट फाइल
12 पर्यटन क्षेत्र है जैसलमेर में
5 लाख सैलानी आते हैं हर वर्ष
30 हजार से अधिक सैलानी आएंगे किसमस पर

IMAGE CREDIT: patrika

ये भी पढ़ें

Jaisalmer- क्रिसमस पर पहियो पर स्वर्ण नगरी पहुंचा स्पेशल शाही महल, ऐसे बिछाए पलक पांवड़े!
Published on:
24 Dec 2017 08:20 pm
Also Read
View All