6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का सवाल: आए दिन सड़क हादसे घटित होते हैं। इन हादसों के लिए परिस्थितियों से ज्यादा क्या व्यक्तिगत लापरवाही जिम्मेदार होती है?

तेज रफ्तार, मोबाइल फोन का उपयोग, गलत दिशा में वाहन चलाना, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनदेखी तथा नशे की हालत में ड्राइविंग दुर्घटनाओं की आशंका को कई गुना बढ़ा देती है।

2 min read
Google source verification
jaisalmer photo

jaisalmer photo

जैसलमेर. जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों, ग्रामीण सड़कों और शहर के प्रमुख मार्गों पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। कई मामलों में सड़क की खराब स्थिति, पशुओं का अचानक सड़क पर आ जाना, धूलभरी आंधियां और रात के समय कम दृश्यता जैसी परिस्थितियां जिम्मेदार होती हैं। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकांश हादसों के पीछे वाहन चालकों की व्यक्तिगत लापरवाही भी एक बड़ा कारण है।

तेज रफ्तार, मोबाइल फोन का उपयोग, गलत दिशा में वाहन चलाना, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनदेखी तथा नशे की हालत में ड्राइविंग दुर्घटनाओं की आशंका को कई गुना बढ़ा देती है। यदि चालक यातायात नियमों का पालन करें और सतर्कता बरतें तो बड़ी संख्या में हादसों को रोका जा सकता है।

जिम्मेदारी से वाहन चलाएं

सड़क हादसों के पीछे खराब परिस्थितियों के साथ-साथ वाहन चालकों की लापरवाही भी बड़ा कारण है। तेज गति, मोबाइल का उपयोग और यातायात नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं को बढ़ावा देती है। सभी को जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाना चाहिए।

– गजेन्द्र सिंह

सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

अधिकांश हादसे जल्दबाजी और असावधानी के कारण होते हैं। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने से कई दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

– नरेश कुमार सारस्वत

सतर्कता है आवश्यक

सड़क की स्थिति और मौसम का प्रभाव अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत सतर्कता सबसे महत्वपूर्ण है। वाहन चलाते समय मोबाइल से दूरी बनाए रखना और यातायात नियमों का पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

– चांदाराम वणल

अनुशासन से घटेंगे हादसे

सड़क हादसों से बचाव के लिए जागरूकता और अनुशासन जरूरी है। वाहन चालकों को धैर्य के साथ वाहन चलाना चाहिए तथा ओवरटेकिंग और तेज रफ्तार से बचना चाहिए। छोटी-सी सावधानी कई परिवारों को बड़े दु:ख से बचा सकती है।

– प्रेम भारत

अगले सप्ताह का सवाल

मानसून की दस्तक से पहले क्या जैसलमेर शहर और जिले में नालों, नालियों तथा जल निकासी तंत्र की विशेष सफाई के लिए व्यापक अभियान चलाया जाना चाहिए? क्या इससे जलभराव और बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है?

अपने विचार एवं फोटो व्हाट्सएप नंबर पर भेजें : 9462246222