जैसलमेर

JAISALMER NEWS- हुई पारम्परिक प्रतियोगिताएं, खेल के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि…

राजस्थान दिवस को लेकर शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिताएं
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2018, 12:41 PM IST
Jaisalmer patrika
Patrika news

परम्परागत खेलों के आगाज में कबड्डी का आकर्षण
जैसलमेर . राजस्थान दिवस को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित आदर्श स्टेडियम में विभिन्न परम्परागत खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुई। इसमें सतोलिया, रस्सा-कस्सी व कबड्डी के मैच हुए। जिसमें परम्परागत खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वामी अतिरिक्त जिला कलक्टर के मार्गदर्शन में जिले के करीब 200 खिलाडिय़ों नें भाग लिया। प्रतियोगिता के शुभारम्भ में जैसलमेर नगर के खेल क्षेत्र में सबसे अधिक उम्र दराज खिलाड़ी परमानन्द गोयल नें सतोलिया पर गेंद फेंक कर शुभारम्भ किया। अतिथि के रूप में झब्बरसिंह आयुक्त नगर परिषद, आशाराम सिन्धी अध्यक्ष सिन्धु शिक्षा समिति जैसलमेर, चुन्नीलाल माली योग प्रशिक्षक, नत्थूसिंह चौहान उपस्थित थे। अतिथियों नें लुप्त हो रहे परम्परागत खेलों को पुन: जीवित करने के लिए प्रयासों की जरूरत बताई। पुरुश वर्ग की सतोलिया में 9 टीमों नें भाग लिया। इसमें धम क्लब विजेता, राजपूताना क्लब उप-विजेता एवं आईनाथ क्लब तृत्तीय स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र ने संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले में राजपूताना क्लब को 34-21 के अन्तर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पूनम क्लब ने डाइट को 25-12 के अन्तर से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में जिला खेल केन्द्र के विकास व आकाश ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा किया।
रस्सा-कशी के जोर अजमाइस मुकाबले में राजपूताना क्लब के रिड़मलसिंह, लोकेन्द्रसिंह, समुन्द्रसिंह, भरतपालसिंह व सरदारसिंह ने एक तरफा मुकाबले में आईनाथ क्लब को 2-0 से पराजित किया। जिला खेल अधिकारी लक्ष्मणसिंह तंवर ने बताया कि प्रतियोगिता में राकेश बिश्नोई बास्केटबॉल प्रशिक्षक खेल केन्द्र ने प्रतियोगिता के प्रभारी के रूप में सहयोग दिया। इस दौरान सेना से सेवा निवृत्त प्रयागसिंह, राजेन्द्रसिंह चौहान, महेन्द्रसिंह, देवकीनन्दन शर्मा आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।
दूसरे दिन होगी प्रतियोगिताएं
प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार सुबह 7 बजे इसी मैदान पर महिला वर्ग की परम्परागत खेल कबड्डी, सतोलिया, रुमाल झपट्टा व रस्सा-कशी प्रतियोगिताएं होगी। इसमें जिले की 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग की कोई भी महिला खिलाड़ी भाग ले सकतीं है।

IMAGE CREDIT: patrika
Updated on:
19 Mar 2018, 12:41 PM IST
Published on: