2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- भारत सीमा की सुरक्षा करने वाली देवियों की हुई उपासना

आस्था का ज्वार, भक्ति की बयार-जैसलमेर में शक्तिपीठों पर उमड़ी आस्था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 18 Mar 2018, 10:50 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

-दिन भर चले धार्मिक कार्यक्रम, देवी भक्तों ने रखे व्रत
जैसलमेर . आस्था, भक्ति व श्रद्धा का अनूठा माहौल मंगलवार को सरहदी जैसलमेर जिले के विभिन्न शक्तिपीठोंं में देखने को मिला। यहां धार्मिकता के माहौल में आध्यात्मिकता की सरिताएं प्रवाहित नजर आए। देवी भक्तों ने व्रत रखे। मंदिरों में दिन भर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिले के विभिन्न शक्तिपीठों पर चैत्र नवरात्र का श्रीगणेश घट स्थापना व पूजा पाठ कर किया गया। नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को सुबह से ही देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शनार्थियों की रेलमपेल का दौर देर शाम तक बना रहा। देवी भक्तों ने पूजा-अर्चना कर व्रत शुरू किए। शहर के होमगार्ड मंदिर , गांधी कॉलोनी स्थित हिंगलाज मंदिर में भी नवरात्र पर्व घट स्थापना के साथ शुरू हुआ। इसके अलावा नभडंूगर, गजरूपसागर के स्वांगिया मंदिर व मोहनगढ़ के पन्नोधराय मंदिरों में भी भक्तों ने देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जिले के देवीकोट गांव के पास देगराय मंदिर में जसोड़ भाटी राजपूतों के दर्जनों गांवों के लोगों ने देवी के दर्शन किए। देवीकोट के पास आशापुरा मंदिर और पोकरण के समीप आशापुरा मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ बीकानेर व आसपास के श्रद्धालु पहुंचे। जैसलमेर से 27 किलोमीटर दूर कालेडूंगरराय मंदिर और तीस किलामीटर दूर तेम्बड़ेराय माता मंदिर में भोपा, भू व पिथला गांवों के कई ग्रामीणों ने देवी मां के दर्शन किए। इसी प्रकार भादरियाराय मंदिर में भी दिन भर पूजा-अर्चना का दौर चला।