
Patrika news
मंदिर रोड पर नहीं रोशनी की व्यवस्था
रामदेवरा (जैसलमेर). नवरात्र शुरू हो गए हैं तथा देश के कोने-कोने से प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालु रामदेवरा पहुंच बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर रहे है, लेकिन गांव के सबसे व्यस्ततम मार्ग मंदिर रोड पर रात को रोड लाइट की व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। गांव में मंदिर प्रवेश द्वार करणी द्वार तक रात्रि के समय अंधेरा पसरा रहता है। यहां वर्षों पूर्व विद्युत पोल लगाकर उन पर लाइटें लगाई गई थी, लेकिन टिनशेड लगा दिए जाने के कारण लाइटें ऊपर रह गई तथा उनका प्रकाश टिनशेड के ऊपर ही रहता है। हालांकि कुछ दुकानों के खुला रहने पर उनके आगे प्रकाश अवश्य रहता है, लेकिन नौ बजे मंदिर के द्वार बंद हो जाने के बाद 10 बजे तक दुकानें बंद हो जाती है।जिससे यहां पूरी तरह से अंधेरा रहता है। यदि कोई श्रद्धालु रात्रि में यहां टहलता है, तो उसे अंधेरे के कारण खासी परेशानी होती है।
शिक्षक संघ अंबेडकर ने किया विरोध
जैसलमेर . राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष सूजाराम इणखिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों ने हाल ही में जारी सरकारी आदेश काउंसलिंग से पद स्थापित शिक्षकों को योगकाल एवं यात्रा भत्ता नहीं चुकाने के आदेश का विरोध किया। प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में 7वें वेतन आयोग में वेतन स्थरीकरण के लिए प्रत्येक ब्लॉक में लेखाधिकारी प्रतिनियुक्त करते हुए स्थरीकरण करने की मांग की। 2012 में नियुक्त शिक्षकों को बकाया एरियर राशि का भुगतान, प्राधानाचार्य प्रागाराम पर जानलेवा हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग। आगामी 14 अपे्रल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह आयोजन में सहयोग करने का निर्णय लिया। बैठक में जिला मंत्री अचलाराम गेंवा, प्रधानाचार्य प्रागाराम, व्याख्याता बुटाराम गेंवा, कांवराराम बाम्भणिया, शिवलाल इणखिया, केसराराम बारूपाल, गेमराराम, डॉ. बागाराम, किशनाराम पंवार, सुरेन्द्र देवपाल, आशाराम तंवर, प्रेमाराम काहला, तामलाराम, जीवनलाल, रेवन्ताराम, कुम्भाराम आदि उपस्थित रहे।
Published on:
18 Mar 2018, 10:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.