जैसलमेर

जैसलमेर के इस गाँव में नहीं है बस स्टैण्ड भवन,यात्रियों को परेशानी

लाठी क्षेत्र के खेतोलाई गांव में बस स्टैण्ड भवन नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।

2 min read
Nov 02, 2018
jaisalmer
जैसलमेर के इस गाँव में नहीं है बस स्टैण्ड भवन,यात्रियों को परेशानी

लाठी. क्षेत्र के खेतोलाई गांव में बस स्टैण्ड भवन नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग सं या 11 पर खेतोलाई गांव स्थित है। यहां बस स्टैण्ड भवन का अभाव है। ऐसे में यात्रियों को धूप व बारिश के दौरान खुले में ही खड़े रहकर बस का इंतजार करना पड़ता है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि गांव से प्रतिदिन जोधपुर, जैसलमेर सहित अन्य जगहों के लिए बसें संचालित होती है तथा दर्जनों यात्री सफर करते है, लेकिन बस स्टैण्ड के अभाव में उन्हें परेशानी हो रही है। गांव के सूर्यप्रकाश, असीम, अमित विश्रोई ने जिला कलक्टर को एक ज्ञापन प्रेषित कर यहां बस स्टैण्ड भवन निर्माण करवाने की मांग की है।

लाखों रुपए हो रहे है बेकार
नाचना (पोकरण). गांव में लाखों रुपए की राशि खर्च कर निर्माण करवाए गए बस स्टैण्ड भवन उपयोग के अभाव में बेकार साबित हो रहा है। गौरतलब है कि वर्षों पूर्व गांव में बस स्टैण्ड भवन का निर्माण करवाया गया था। निर्माण के बाद इसे अभी तक शुरू नहीं किया गया है, जिससे भवन बेकार पड़ा है। पुराने बस स्टैण्ड भवन में छाया पानी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी होती है। यहां ग्राम पंचायत की ओर से निर्माण करवाई गई इंटरलोकिंग टाइल सडक़ भी क्षतिग्रस्त हो रही है और टाइलें लोग उठाकर ले जा रहे है। बावजूद इसके नए बस स्टैण्ड को शुरू करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
फो

कर्मचारी नहीं होने से उपभोक्ता परेशान
फलसूण्ड. गांव में स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल कार्यालय में कर्मचारी नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। गांव में जोधपुर सडक़ मार्ग पर स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर स्थाई कर्मचारी नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं हो रहा है। कई बार गांव सहित आसपास क्षेत्र में बेसिक टेलीफोन व अन्य सेवाएं लडखड़़ा जाने के दौरान सेवाएं समय पर सुचारु नहीं हो पाती है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Published on:
02 Nov 2018 05:17 pm