
अरे...यहां तो खेल मैदान में उतर आया हेलीकॉप्टर,ग्रामीणों में कौतूहल
मोहनगढ़. कस्बे के जवाहर नवोदय विद्यालय के खेल मैदान में एक हेलिकॉप्टर का उतरना ग्रामीणों में कौतूहल का विषय बना रहा। हेलिकॉप्टर के उतरने के दौरान चारों तरफ रेत का गुब्बार छाया रहा। इस वजह से बाहर से सडक़ पर चलने वाले वाहनों के चालकों सडक़ भी नजर नहीं आ रही थी, वहीं हेलिकॉप्टर को देखने के लिए विद्यालय की चारदीवारी के बाहर व सडक़ पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। जवाहर नवोदय विद्यालय में पीटीसी बैठक में भाग लेने पहुंचे अभिभावक भी वहां पहुंच गए। जानकारी के अनुसार वायु सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय के खेल मैदान में उतरने के बाद वायु सैनिकों द्वारा पानी ले जाने के लिए बकेट को जोड़ा जा रहा है। बकेट जोडऩे के बाद हेलिकॉप्टर यहां से वापिस उड़ाने भरता है। उसके बाद आरसीपी कॉलोनी के पास स्थित बाड़मेर जैसलमेर जल प्रदाय परियोजना की डिग्गी से पानी भर कर चांदन फिल्ड फायरिंग के लिए ले जाया जाता है, जहां आग बुझाने का पूर्वा यास किया जा रहा रहा है। नवोदय विद्यालय में हेलिकॉप्टर के उतरने के बाद कई ग्रामीण दूर से ही हेलिकॉप्टर के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
विश्वकर्मा प्रीमियम लीग का आगाज
जैसलमेर. मूलाना गांव में विश्वकर्मा प्रीमियम लीग का विधिवत आगाज हुआ, जिसमे बाल भारती महाराज विशिष्ट अतिथि थे, जबकि विधायक छोटूसिंह भाटी मु य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। सुथार समाज अध्यक्ष हुकमाराम ने अध्यक्षता की। बाल भारती महाराज ने बॉल खेल कर प्रतियोगिता का आगाज किया। प्रतियोगिता में सुथार समाज की 12 टीमें हिस्सा ले रही है और मूलाना सुथार समाज संस्थान द्वारा इस आवासीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । उदघाटन मैच विश्वकर्मा सुपरस्टार एवम विश्वकर्मा क्रिकेट क्ल्ब के बीच खेला गया, जिसमें सुपरस्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारण 15 ओवर में 100 रन बनाए। जवाब में वीसीसी 65 रन पर आउट हो गई। वीएसएस की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले पूनमचंद को मैन ऑफ मैच से नवाजा गया। दो अन्य मुकाबलों में चाचा क्रिकेट क्लब 17 रनों से एवं माकड़ वारियस 4 रनों से विजयी हुई। मूलाना के क्रिकेट ग्राउंड में प्रतियोगिता के मैचों को देखने के लिए बड़ी सं या में लोग मौजूद थे।
Published on:
02 Nov 2018 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
