जैसलमेर

Weather Report: आसमान में बादलों का पहरा, उमस से राहत नहीं

सरहदी जिले में मौसम के बदले रंग लोगों को अलग-अलग अनुभव करा रहे हैं।
less than 1 minute read
Aug 02, 2025
Feature image

सरहदी जिले में मौसम के बदले रंग लोगों को अलग-अलग अनुभव करा रहे हैं। सुबह और शाम आसमान में बादलों की आवाजाही से मौसम सुहावना हो रहा है, लेकिन दोपहर में उमस और गर्मी का असर बरकरार है।

शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस था।सुबह 11 बजे तक बादलों के कारण मौसम में ठंडक महसूस हुई। सोनार दुर्ग, गड़ीसर तालाब और पटवा हवेली क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमते नजर आए। ग्रामीण इलाकों में भी सुबह-शाम मौसम सुहावना रहा, हालांकि दोपहर की उमस ने लोगों को परेशान किया।

Updated on:
02 Aug 2025 09:12 pm
Published on:
02 Aug 2025 09:12 pm