जैसलमेर

Weather Update : होली से पहले ही तीखे हुए गर्मी के तेवर, जैसलमेर में पारा 36 डिग्री तक पहुंचा

Weather Update : जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आ रहा है, स्वर्णनगरी में मौसम तेजी से गर्मी की ओर बढ़ रहा है।

less than 1 minute read
Mar 20, 2024

weather update : जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आ रहा है, स्वर्णनगरी में मौसम तेजी से गर्मी की ओर बढ़ रहा है। दिन में तो बिना पंखों के अब कमरों में बैठना मुश्किल हो रहा है वहीं रात के समय भी तापमान बढ़ने से धीमी गति से पंखें चलाना लोगों की मजबूरी बन रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम 19.0 डिग्री रिकॉर्ड किया। जो एक दिन पहले क्रमश: 35.2 और 17.3 डिग्री था।

इस मौसम में पहली बार रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के स्तर तक पहुंच गया। जो अब तक 18 डिग्री के स्तर पर ही था। इसी तरह से अधिकतम तापमान भी 35 के दायरे से बढ़कर 36 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम में गर्मी का असर बढ़ने के चलते इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानों में कूलर-एयरकंडीशनर, रेफ्रीजरेटर आदि सामान का स्टॉक बढ़ाया जा रहा है। दोपहर में तेज धूप के कारण कलेक्ट्रेट और हनुमान चौराहा जैसे भीड़ वाले और व्यस्त स्थान भी खुले-खुले नजर आए। सड़कों पर निकलने वाले लोग चेहरों पर रंगीन चश्में और सिर पर टोपी लगा कर अपना बचाव करने लगे हैं।

पोकरण में भी बढ़ी गर्मी
पोकरण क्षेत्र में धीरे-धीरे बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। मार्च माह के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ गर्मी का असर बढ़ने लगा। मंगलवार को दिन चढ़ने सूर्य की किरणें तेज होने लगी। दोपहर में मौसम में गर्मी का असर बढ़ गया। तेज गर्मी के चलते लोगों का बेहाल हुआ। घरों व दुकानों में पंखें चलते देखे गए। बदलते मौसम और गर्मी के बढ़ते असर से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Published on:
20 Mar 2024 03:16 pm
Also Read
View All