जालंधर

नेता जी ने महिलाओं के ग्रुप में डाला अश्लील Video, भुगतना पड़ा गंभीर अंजाम

सोशल मीडिया के ये ग्रुप ही कभी-कभी अफवाह और अश्लील चीजें प्रसारित करने का जरिया भी (Ladies Whatsapp Group) बन जाते (Whatsapp Group link) हैं...

2 min read
Dec 22, 2019
नेता जी ने महिलाओं के ग्रुप में डाला अश्लील Video, भुगतना पड़ा गंभीर अंजाम

(जालंधर): सोशल मीडिया ऐप जैसे- फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर इन सभी के आने से संचार के क्षेत्र में एक नई क्रांति आई है। इनके जरिए हम समूह बनाकर भी आपस में बातचीत कर सकते है। लेकिन सोशल मीडिया के ये ग्रुप ही कभी-कभी अफवाह और अश्लील चीजें प्रसारित करने का जरिया भी बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आया है जहां व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालकर फंस गए। इस ग्रुप में कई महिलाएं भी जुड़ी हुई है।

उक्त नेता बीजेपी से जुड़े बताए जाते है। बताया जा रहा है कि उन्होंने जालंधर शहर के मेयर जगदीश राजा के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था।

नेता जी के व्हट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने के बाद बवाल हो गया। ग्रुप एडमिन ने उक्त नेता को तुरंत ग्रुप से बाहर निकाल दिया और उनके खिलाफ लंबा-चौड़ा मैसेज भी डाला। उसके बाद एडमिन ने इस स्क्रीन शॉट को कई जगह फारवर्ड किया है। बड़ी बात ये भी कि उस ग्रुप में कई महिलाएं भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक फायर वर्कस शॉपकीपर्स के नाम पर एक ग्रुप बना हुआ है, जिसमें शहर के तमाम पटाखा दुकानदार शामिल है। उस ग्रुप में उक्त बीजेपी नेता भी है, जिनकी पटाखा दुकान है। शुक्रवार रात उक्त नेता ने एक अश्लील वीडियो डाल दी, जिस पर ग्रुप में काफी बवाल मचा। आखिरकार ग्रुप एडमिन को उन्हें ग्रुप से निकालना पड़ा।

Published on:
22 Dec 2019 05:21 pm
Also Read
View All