
खेलते हुए लापता हुआ बच्चा, पड़ोसियों के घर में इस हाल में मिला शव
(कपूरथला): पंजाब के कपूरथला से एक दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है। लापता बच्चे की तलाश में जुटे परिवार को बच्चे का शव ऐसी हालत में मिला जो कोई सोच भी नहीं सकता। बच्चे की मृत्यु के बाद परिवार में मातम पसर गया है।
दरअसल, कपूरथला के गांव खुखड़ैन में दो साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे की लाश पड़ोसियों के घर की वाशिंग मशीन से मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कपूरथला पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बच्चा दो दिन पहले खेलते-खेलते लापता हो गया था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी और पड़ोसियों पर शक जाहिर किया। पुलिस टीम ने जब पड़ोसी के घर की तलाशी ली तो बच्चा बरामद हो गया। दो साल का मासूम वाशिंग मशीन के अंदर मृत पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
Updated on:
18 Dec 2019 09:13 pm
Published on:
18 Dec 2019 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअमृतसर
पंजाब
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
