जालौन

तस्वीरें: मकान की नींव में निकले 161 साल पुराने सिक्के, चलन में नहीं, लेकिन बना सकते हैं करोड़पति

अंग्रेजी शासनकाल के इन सिक्कों को चलन से बाहर हुए लंबा वक्त बीत चुका है लेकिन आज भी ये सिक्के करोड़ों के हैं।

2 min read
Mar 11, 2023
खुदाई में मिला सिक्का जिसके एक तरफ 1862 लिखा है, दूसरी ओर की क्वीन की तस्वीर धुंधली पड़ गई है

जालौन में एक मकान की खुदाई के दौरान जमीन से 161 साल पुराने सिक्के निकले हैं। जमीन से 250 से ज्यादा सिक्के और कुछ जेवर मिले हैं। ये सिक्के एक रुपए के हैं। एक रुपए का ये एक सिक्का आज के समय में लाखों की कीमत रखता है।


ये सिक्के किस समय चलते थे और इनकी कीमत आज इतनी ज्यादा क्यों है। ये बताने से पहले उस जगह के बारे में बता देते हैं, जहां से सिक्के निकले हैं। ये सिक्के जालौन के व्यासपुरा गांव के कमलेश के घर के नीचे से निकले हैं। वो खुदाई करा रहे थे, तभी एक बर्तन मिला जिसमें ये सिक्के निकले।


चांदी के बर्तन में रखकर दबाए गए थे सिक्के

SDM राजेश सिंह ने बताया है कि घर के नीचे से करीब 250 सिक्के और 4 कड़े मिले हैं। चांदी के बर्तन में ये रखे हुए थे। जिनको पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस और राजस्व टीम ने इस घर को अपने कब्जे में ले लिया है और खुदाई कराई जा रही है।


सिक्कों पर क्वीन की तस्वीर
मकान की खुदाई में जो सिक्कों मिले हैं। वह सिक्के एक रुपए के हैं और 161 साल पुराने हैं। सन 1862 का ये सिक्का चांदी से बना हुआ है। इस पर एक तरफ अंग्रेजी में वन रुपी इंडिया 1862 लिखा है। सिक्के के दूसरी क्वीन विक्टोरिया की तस्वीर है। तस्वीर के एक ओर क्वीन, दूसरी तरफ विक्टोरिया लिखा है।


इस एक सिक्के की कीमत लाखों में क्यों
ये सिक्के 161 साल पुराने हैं और सालों पहले ये बनने बंद हो गए हैं। इसके बावजूद ये सिक्के किसी को करोड़पति बना सकते हैं। इसकी वजह है कि इन दुर्लभ सिक्कों को बहुत से लोग और नीलामी करने वाली साइट्स खरीदना चाहती हैं।

पुराने सिक्कों की ऑनलाइन नीलामी की जा सकती है। इनमें, ऑनलाइन क्विकर, indiamart और OLX जैसी लोकप्रिय साइट्स भी हैं। जहां आईडी बना कर सिक्कों की फोटो अपलोड करते हुए इनको नीलाम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: कामरान खान: लकड़ी काटने वाले का बेटा, शेन वार्न जिसकी बॉलिंग के फैन थे, अचानक कहां गायब हो गया?

इन साइट्स 1862 के सिक्कों की नीलामी का हालिया समय का जो रिकॉ़र्ड रहा है। उसमें देखा गया है कि एक रुपए की नीलामी एक से डेढ़ लाख तक पहुंच जाती है। वहीं 1885 का यह एक सिक्का इससे भी ज्यादा में बिकता है।

Updated on:
11 Mar 2023 03:12 pm
Published on:
11 Mar 2023 11:22 am
Also Read
View All