6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कामरान खान बर्थडे: लकड़ी काटने वाले का बेटा, शेन वार्न जिसके फैन थे, अचानक कहां गायब हो गया?

Kamran Khan: कामरान को दुनिया के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक शेन वार्न ने कभी टॉरनैडो यानी तूफान कहा था।
3 min read
Google source verification

मऊ

•

image

Rizwan Pundeer

•

Mar 10, 2023

Cricketer Kamran Khan birthday special story

साल 2009 के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न ने 19 साल के एक लड़के को दुनिया से तार्रुफ कराया। ये लड़का लेफ्ट हैंड का फास्ट बॉलर था। इसने अब तक फर्स्ट क्लास का कोई मैच नहीं खेला था। ये क्या चीज है, किसी को नहीं पता था। इस लड़के का नाम था कामरान खान।


|कामरान खान को इंट्रोड्यूस कराते हुए वॉर्न ने कहा, ये टॉरनैडो 140 किमी की स्पीड से गेंद फेंकता है। ये लड़का आईपीएल में तो सबको चौंकाएंगा ही, जल्दी ही टीम इंडिया का स्टार होगा। इसके बाद तो कामरान साल 2009 के सबसे चर्चित खिलाड़ी बन गए।

मऊ के गांव मोहम्मदाबाद से आने वाले कामरान खान का आज बर्थडे है। वह आज 32 साल के हो गए हैं। तो आइए जानते हैं कामरान कैसे आईपीएल में आए, फिर छाए और कैसे गायब हो गए। आजकल वो कहां है? उनकी पूरी कहानी।


कामरान वार्न को मिले कैसे?
कामरान को खोजने का काम राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग डायरेक्टर डैरेन बेरी ने किया था। बेरी मुंबई में एक टी20 टूर्नामेंट देख रहे थे, इसी में उन्होंने कामरान को गेंदबाजी करते देखा था।

कामरान खान के पिता उस वक्त लकड़ी काटने का काम करते थे। कामरान गरीबी के बावजूद मऊ से मुंबई आ गए थे और स्थानीय टूर्नामेंट खेल रहे थे। कामरान टेनिस बॉल से खेलते थे। बेरी ने भी कामरान को टेनिस बॉल से ही खेलते देखा था।

बेरी ने कामरान से पूछा कि राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलोगे तो ये उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने हां कहा और वो राजस्थान के कैंप में पहुंच गए।


कामरान ने कोबरा को बोल्ड कर किया वार्न को इंप्रेस
2009 का आईपीएल साउथ अफ्रीका में हो रहा था। राजस्थान रॉयल्स का केप कोबरा के साथ वॉर्म-अप मैच था। शेन ने कामरान को बॉल दी और उन्होंने केप कोबरा के बैट्समैन जस्टिन ऑनटॉन्ग को यॉर्कर गेंद मारकर ऑप स्टंम्प उड़ा दिया। ये बॉल थी कि शेन वॉर्न उनके दीवाने हो गए। इसके बाद शेन ने ऐलान कर दिया कि जल्दी ही ये लड़का बड़ा स्टार होगा।

शेन वार्न ने 2009 के आईपीएल में कामरान को 9 मैच खिलाए। इसके बाद 2010 के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान का वो मैच आया, जिसमें कामरान ने ब्रेडेन मैकलम और क्रिस गेल को बोल्ड किया। इस मैच से कामरान छा गए, लेकिन इसके बाद किसी भी मैच में वो प्रभावित न कर सके।


2011 में कामरान पुणे से जुड़े
2011 में कामरान को पुणे वारियर्स ने खरीदा, लेकिन उनको सिर्फ 2 मैच खेलने को मिले। इसी साल कामरान ने उत्तर प्रदेश और हैदराबाद के लिए अंडर-23 खेला। दोनों टीमों से 2 साल में ही उनका क्रिकेट खत्म हो गया। 2013 में कुछ दिन के लिए श्रीलंका में क्लब क्रिकेट खेला, फिर वो भी खत्म हो गया।

19 साल की उम्र में शुरू हुआ कामरान का क्रिकेट करियर 23 साल की उम्र में खत्म हो गया। 2013 के बाद कामरान खान के बारे में कई तरह की खबरें आती रहीं। इनमें बताया जाता रहा कि कामरान गरीबी के चलते गांव में जाकर खेती करने लगे हैं। उनकी खेती करते हुए कुछ तस्वीरें भी सामने आईं।


कामरान को अब भी वापसी की उम्मीद
कामरान खान 2013 के बाद कई साल तक मीडिया से दूर रहे। आखिरकार 2022 में एक वेबसाइट ने मुंबई में उनको देखा और उनसे बात की। कामरान ने बताया कि वह मुंबई में रहते हैं। यहां वह लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं और क्लब क्रिकेट खेल रहे हैं। कामरान को अभी भी उम्मीद है कि एक बार फिर उनको IPL में खेलने का मौका मिलेगा।

खेती करने के लिए गांव जाने की बात को भी कामरान ने मीडिया की उड़ाई बात कहा। उन्होंने कहा कि 2010 से मैं सहारा में नौकरी कर रहा हूं और पत्नी-बेटे के साथ मुंबई में रह रहा हूं।


यह भी पढ़ें: यूपी का वो डॉन, जिसकी कहानी पढ़ आप कहेंगे, ये तो जिद्दी फिल्म की स्टोरी है

कामरान का कहना है कि उनका लखनऊ और मऊ में भी घर है। ऐसे में वो शहर में जाते रहते हैं। मऊ में अपने गांव जाते हैं तो खेतों में भी काम कर लेते हैं। लेकिन ये सिर्फ वो खुद को फिट रखने के लिए करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग