जालौन

Patrika Breaking: कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लड़कियों ने की जमकर धुनाई, फोन पर करता था तंग

महिला उत्पीड़न की आवाज उठाने वाली कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ताओं का घिनोना चेहरा सामने आया है। कांग्रेस के जिलाध्य्क्ष की रविवार को जमक पटाई हुई।

less than 1 minute read
Nov 01, 2020
Congress news

जालौन. महिला उत्पीड़न की आवाज उठाने वाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का घिनोना चेहरा सामने आया है। कांग्रेस के जिलाध्य्क्ष की रविवार को जमकर पटाई हुई। आरोप है कि वह लड़कियों को फोन कर उन्हें तंग करता था। रविवार को उरई थाना क्षेत्र के पास दो युवतियों ने जिलाध्य्क्ष अनुज मिश्रा को जूतों से पीटा। दोनों युवतियां बहनें हैं। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों जिलाध्यक्ष के कपड़े फाड़कर उसकी धुनाई करती नजर आ रही हैं। अंत में जिलाध्यक्ष उनके पैर छूते दिख रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष से की थी शिकायत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा जालौन के पर आरोप है कि वह काफी दिनों से दो लड़कियों को फोन करके अश्लील बातें करते थे। लड़कियों का कहना है कि उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। रविवार को मौका देखकर दोनों ने उरई थाना क्षेत्र में उसको पकड़कर सरेराह पीट दिया। यह देख लोगों का जमावड़ा लग गया। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी ने भी घटना का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की बात कही है। एसपी डॉ. यशवीर सिह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है, प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।

Updated on:
01 Nov 2020 04:36 pm
Published on:
01 Nov 2020 02:56 pm
Also Read
View All