
Truck
गोरखपुर. यूपी पुलिस में भर्ती (UP police) के सपने लेकर दौड़ लगाने निकलीं तीन सहेलियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, तो एक की हालत गंभीर बनी हुई। हादसे से आक्रोशित परिवार व गांव वालों ने सड़क जाम कर दिया। रास्ते से गुजर रहे सासंद रवि किशन (Ravi Kishan) ने सभी को शांत कराया व समझाकर रास्ता खुलवाया। सड़क दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह है मामला-
घटना गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बेलीपार थाना के महावीर छपरा चौराहे पर सुबह सुबह करीब 5.30 बजे की है। यहां शनिवार सुबह पुलिस भर्ती की तैयारी में लगी सेहेलियों रीमा गुप्ता (18) और श्रेयजल (17), प्रिया वर्मा, करीना (14), नेहा (18) और जानू (15) दौड़ने के लिए इकट्ठा हुईं। इनमें रीमा, श्रेयजल और प्रिया को गिट्टी लदे ट्रक ने रौंद दिया। सिर पर पहिया चढ़ने से रीमा व श्रेयजल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तपड़ रही प्रिया वर्मा को घायलवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के वक्त बम फटने जैसी आवाज हुई, जिससे घर व आसपास के लोग तुरंत सड़क पर आ गए।
सांसद ने मामला कराया शांत-
उन लोगों ने जब यह मंजर देखा तो होश उड़ गए। आक्रोशित घरवालों ने सड़क जाम कर विरोध करना शुरू कर दिया। इधर रास्ते से गुजर रहे भाजपा सांसद रवि किशन व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव प्रकाश शाही ने लोगों को समझा-बुझाकर गुस्सा शांत कराया और मार्ग खुलवाया।
Published on:
31 Oct 2020, 9:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.