जालौन

109 वर्षीय महिला ने कोरोना को लेकर बनाया नायाब रिकॉर्ड, मिला सम्मान

जालौन में देश की सबसे बुजुर्ग महिला (109 साल) रामदुलैया ने कोरोना का टीका (Corona vaccine) लगवाकर रिकॉर्ड बना लिया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2021, 6:42 PM IST
Ramdullaiya
Ramdullaiya

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

जालौन. कोरोना (Coronavirus) का संक्रमण फिर बढ़ रहा है और इसके खिलाफ सबसे कारगर हथियार वैक्सीनेशन (Vaccine) का इस्तेमाल तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में जालौन में देश की सबसे बुजुर्ग महिला (109 साल) रामदुलैया ने कोरोना का टीका (Corona vaccine) लगवाकर रिकॉर्ड बना लिया है। जालौन के वीरपुरा गांव की रहने वाली रामदुलैया ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, चेयरमैन गिरीश गुप्ता, आदि ने फूलमाला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। हालांकि, इस दौरान कोविड गाइडलाइन्स की भी खूब धज्जियां उढ़ाई गईं।

सभी लगवाएं टीकाः रामदुलैया

रामदुलैया ने टीका लगवाने व अधिकारियों से सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने कांपते हुए हाथों को उठाया व सभी से टीका लगवाने की अपील की। उन्‍होंने साथ ही कहा कि उम्र चाहे कोई भी हो, हर एक इंसान को अपनी जिंदगी से प्रेम करना चाहिए व उसकी सुरक्षा करना चाहिए।

अपर जिलाधिकारी ने दिया यह बयान-

अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार ने इस मौके पर कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का कोरोना टीकाकरण हो रहा है। इसी के तहत गुरुवार को जालौन की निवासी रामदुलैया का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में टीकाकरण किया गया है। उनकी उम्र 109 वर्ष है। वैक्सीनेशन कराने वाली वह सबसे उम्र दराज महिला बन गई हैं। प्रमिल ने आगे कहा कि सभी लोग आगे आकर टीका लगवाएं। यह बिल्कुल सुरक्षित हैं। रामदुलैया के परिजनों का कहना है कि उनकी उम्र 115 है, लेकिन सरकारी कागजों में उनकी उम्र 109 है।

Published on: