उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले इन दिनों बढ़ते जा रहे हैं। जहां बीते माह कोरोना के सौ से भी कम मामले सामने आ रहे थे, तो वहीं अब यह संख्या बढ़कर 200 पार पहुंच गई है। 16 मार्च को 228 नए केस दर्ज किए गए। यूपी में अब तक कुल 6,05,441 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वर्तमान में 1,838 मामले सक्रिय हैं। अब तक कुल 8,748 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।